A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेकोटाराजस्थान
Trending

सावन में श्रमदान व पौधे वितरण: लायंस क्लब कोटा टेक्नो की प्रेरणादायी पहल

कोटा.लायंस क्लब कोटा टेक्नो के तत्वावधान में गुरुवार को सावन के पावन अवसर पर कुन्हाड़ी स्थित राधाकृष्ण मंदिर परिसर में श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न क्लबों के सदस्यों ने मिलकर मंदिर की साफ-सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया। साथ ही, स्थानीय निवासियों को 200 पौधे वितरित किए गए और उन्हें उनका संरक्षण करने का संकल्प भी दिलाया गया।क्लब के निदेशक व प्रवक्ता भुवनेश गुप्ता ने बताया कि यह दिन सामाजिक सरोकारों को समर्पित रहा। क्लब एडमिनिस्ट्रेटर रजनी गुप्ता ने लोगों को पौधरोपण के लिए प्रेरित किया और इसे नियमित अभ्यास बनाने की अपील की। क्लब अध्यक्ष डॉ. क्षिप्रा गुप्ता व सचिव सिद्धार्थ गुप्ता ने बताया कि सभी सदस्यों के सहयोग से मंदिर परिसर में श्रमदान कर स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाई गई। इस कार्यक्रम में जोन चेयरमैन ए. के. गुप्ता, डॉ. राजिता दाधीच, डॉ. आभा गोधरा, लायंस क्लब कोटा साउथ के वी. पी. आहूजा, रामप्रसाद सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।ए के गुप्ता ने कहा, “सावन के महीने में पौधे लगाना, उन्हें वितरित करना और मंदिर में श्रमदान करना, ईश्वर की आराधना के समान है। हमें इस पहल को परंपरा बनाना चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ियाँ भी इन मूल्यों को आत्मसात कर सकें।”

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!