A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरदेशराजस्थानसिकर

अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस के अवसर पर 100 वर्ष पूर्ण करने वाले मतदाताओं को किया सम्मानित

1727795999565


सीकर/लक्ष्मणगढ़. अंतरराष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस के अवसर पर 1 अक्टूबर 2024 को निर्वाचन विभाग एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेशानुसार विधानसभा क्षेत्र लक्ष्मणगढ़ के समस्त मतदान केंद्रो पर शतायु 100 वर्ष पूर्ण करने वाले मतदाताओं को सम्मानित किए जाने का कार्यक्रम रखा गया। उपखंड अधिकारी लक्ष्मणगढ़ मोहर सिंह मीना के निर्देशानुसार ग्राम सनवाली के भाग संख्या 141 में नायब तहसीलदार भवानी शंकर शर्मा ने उपस्थित होकर शत्तायु 100 वर्ष पूर्ण करने वाले मतदाताओं यथा तीजू देवी पत्नी कुलडा राम उम्र 102 वर्ष और मणि देवी पत्नी गिगराज उम्र 102 वर्ष को माल्यार्पण प्रशस्ति पत्र और सोल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सरपंच बनवारी लाल, उपखंड कार्यालय का निर्वाचन स्टाफ कुलदीप दुर्गावत अध्यापक, महिपाल सहायक प्रोग्रामर, राजेंद्र सिंह अध्यापक, उर्मिला कुमारी शर्मा पटवारी एवं बूथ लेवल अधिकारी अरविंद कुमार शर्मा सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More

HARAT KUMAR

Harat Kumar Editor, Vande Bharat Bharat Live TV News
Back to top button
error: Content is protected !!