A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशकृषिक्राइमखेलगुजरातछत्तीसगढ़झारखंडटेक्नोलॉजीताज़ा खबरतेलंगनादेशधार्मिकधोलपुरनई दिल्लीपंजाबबिहारमध्यप्रदेशमनोरंजनराजस्थानलाइफस्टाइलवर्ल्डवार- 3विदेशव्यापारशिक्षाहरिद्वारहरियाणाहिमाचल प्रदेश

पीडब्ल्यूएस शिक्षालय के संचालन हेतु निर्णायक व्यवस्था बैठक 30 नवंबर 2024 को

पीडब्ल्यूएस शिक्षालय के संचालन हेतु निर्णायक व्यवस्था बैठक 30 नवंबर 2024 को

पीडब्ल्यूएस शिक्षालय के संचालन हेतु निर्णायक व्यवस्था बैठक 30 नवंबर 2024 को

— राष्ट्रीय टीम, आजीवन ट्रस्टी मेंबर, प्रबंधन समिति, क्लब मेंबर्स, कमेटियों व उप समितियों का निर्णय।

परमशक्ति धाम, अयोध्या विकास क्षेत्र। 1 राष्ट्र, 1 शिक्षा, 1 व्यवस्था के अंतर्गत 1 ईंट 1 रुपए के जन सहयोग से निर्माणाधीन पीडब्ल्यूएस शिक्षालय के सफल आदर्श संचालन हेतु इसकी निर्णायक व्यवस्था बैठक आगामी 30 नवंबर 2024 को होगी जिसमें इसके राष्ट्रीय टीम, आजीवन ट्रस्टी मेंबर, प्रबंधन समिति, क्लब मेंबर्स, कमेटियों व उप समितियों का गठन होगा।
उपरोक्त जानकारी देते हुए पीडब्ल्यूएस प्रमुख आर के पाण्डेय एडवोकेट ने बताया कि भारतवर्ष में पीडब्ल्यूएस शैक्षिक महाक्रांति के महाअभियान के अंतर्गत 1 राष्ट्र, 1 शिक्षा, 1 व्यवस्था के कार्य योजना के अंतर्गत 1 ईंट 1 रुपए के जन सहयोग से निर्माणाधीन पीडब्ल्यूएस शिक्षालय के सफल संचालन व आदर्श व्यवस्था हेतु इसके राष्ट्रीय टीम, आजीवन ट्रस्टी मेंबर, प्रबंधन समिति, क्लब मेंबर्स व अन्य आवश्यक कमेटियों व उप समितियों का गठन आगामी 30 नवंबर 2024 को आयोजित लोकतांत्रिक, पारदर्शी बैठक में सर्व सम्मति से किया जाएगा।
बता दें कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर अयोध्या धाम के समीप परमशक्ति धाम, अयोध्या विकास क्षेत्र में निर्माणाधीन पीडब्ल्यूएस शिक्षालय व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस के बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ समाज के सभी निर्धन बेसहारा बच्चों को पूर्णतया निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना, समाज में शत प्रतिशत साक्षरता की व्यवस्था करना, सामाजिक सेवा कार्यों को गति प्रदान करना, अयोध्या दर्शनार्थियों को निःशुल्क ठहराव की व्यवस्था करना तथा अपने राष्ट्र भारतवर्ष को एक शिक्षित, विकसित व आत्मनिर्भर विश्वगुरु राष्ट्र बनाना है।

Back to top button
error: Content is protected !!