A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमहाराष्ट्रशिक्षा

सीबीएसई, 10वीं,12वीं , बोर्ड वार्षिक परीक्षा समय सारणी घोषित

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई ने 10वीं एवं 12वीं बोर्ड की वार्षिक परीक्षा के लिए समय सारणी घोषित कर दी है।यह परीक्षा 15 फरवरी 2025 से प्रारंभ होगी। परीक्षा मे अनुमानन करीब 44 लाख विद्यार्थी शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार परीक्षा सुबह के 10:30 बजे से होगी। परीक्षा की समय सारणी पहली बार 86दिनों पूर्व जारी की गई है। परीक्षा नियंत्रक डॉ• संयम भारद्वाज जी के अनुसार डेट सीट के मुताबिक दो विषयों के मध्य पर्याप्त समय दिया गया है। 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए प्रवेश परीक्षाओ की तिथि को नजर मे रखते हुए रखा गया है। प्रवेश परीक्षाओ से पहले ही बोर्ड परीक्षाओ को पूरा करने की कोशिश किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार परीक्षाएं 15 फरवरी 2025 से प्रारंभ होंगी। 10वीं की परीक्षा 18 मार्च 2025 को समाप्त होगी। 12वीं बोर्ड परीक्षा 04 अप्रैल 2025 तक होंगी। समय सारणी अनुसार 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी से होगी। इसका पहला पेपर अंग्रेजी की होगी। 12वीं बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी को एंटरपरेनयोरशिप का एग्जाम होगा। 17 फरवरी को फिजिकल एजुकेशन का एग्जाम होगा। सीबीएसई ने सब्जेक्ट स्पेसिफिक गाइडलाइन जारी किया है। इसमे सब्जेक्ट कोड क्लास स्पेसिफिकेशन थ्योरी और प्रेक्टिकल के लिए अधिकतम अंक प्रोजेक्ट वर्क इंटरनल असेसमेंट तथा आंसर शीट के फार्मेट जैसे महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। परीक्षाओ को सुचारू से कराए जाने के लिए सकूलों को इन निर्देशों को सख्ती से पालन करने का निर्देश शिक्षा बोर्ड के द्वारा दिया गया है।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!