A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

वर्षा पुरानी समस्या से ग्रामीणों को मिलेगी निजात उपसरपंच की मेहनत लाई रंग

 

 

 

धार जिला ब्योरो गोपाल मारु की रिपोर्ट 9993454360

सरदारपुर ग्राम पंचायत लाबरिया में लंबे समय से चली आ रही लो वोल्टेज, बार-बार बिजली गुल होने और सप्लाई बाधित रहने की समस्या अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। गांव की इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए कर्मठ एवं जनसेवा के प्रति समर्पित उपसरपंच नारायण मारू भट्ट की लगातार पहल रंग लाती दिखाई दे रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 केवी की नई विद्युत लाइन टप्पा कार्यालय से होते हुए बंदी छोड़ महाराज स्थल तक पहुंचाई जाएगी, जहां नया ट्रांसफॉर्मर स्थापित किया जाएगा। इस कार्य के तहत लगभग 15 से 20 नए विद्युत पोल लगाए जाएंगे। नई व्यवस्था लागू होने के बाद गांव की विद्युत सप्लाई सुदृढ़ होगी और लो वोल्टेज, ओवरलोड तथा बार-बार बिजली कटौती जैसी समस्याओं में व्यापक सुधार होगा।
ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से चली आ रही समस्या को लेकर कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन इस बार जनप्रतिनिधि स्तर पर निरंतर प्रयास और विभागीय समन्वय के कारण कार्य जमीन पर उतरता दिखाई दे रहा है। आवश्यक सामग्री भी स्थल पर पहुंच चुकी है और प्रक्रिया को तेज गति से आगे बढ़ाया जा रहा है।
प्रमुख स्थानों पर बढ़ेगी रोशनी बिजली सुधार के साथ-साथ गांव की सुरक्षा और प्रकाश व्यवस्था को भी प्राथमिकता दी गई है। माही कॉलोनी, बंदी छोड़ महाराज परिसर, मारु कुमावत धर्मशाला, तेजाजी मंदिर परिसर तथा सरदारपुर-बदनावर मार्ग स्थित नाथू मेड़ा के घर के सामने फोकस लाइट के लगभग 5 नए खंभे लगाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त अन्य प्रमुख चौराहों के लिए लगभग 7 अतिरिक्त खंभों की मांग भी की गई है।
विभागीय सहयोग से तेजी इस कार्य में मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (राजोद) का विशेष सहयोग मिल रहा है। सहायक यंत्री श्री नरेंद्र जी शाक्य के मार्गदर्शन में लाइनमैन धर्मेंद्र जी चौहान, मुकेश चौधरी, पवन मारू, रघुनाथ जी एवं हेमु  चौधरी द्वारा तकनीकी कार्यवाही को गति दी जा रही है।
🔴 सुरक्षा को लेकर सख्त अपील
उपसरपंच नारायण मारू भट्ट  ने ग्रामीणों से अपील की है कि गांव में किसी भी प्रकार का संदिग्ध व्यक्ति, भिक्षुक या अपरिचित गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत सतर्क होकर पुलिस हेल्पलाइन 112 पर सूचना दें। उन्होंने कहा कि गांव की सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी है और सजग नागरिक ही सुरक्षित समाज की नींव होते हैं।उपसरपंच द्वारा हर विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर गांव की मूलभूत समस्याओं के समाधान हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। ग्रामीणों का मानना है कि बिजली व्यवस्था में यह सुधार और सुरक्षा पर विशेष ध्यान लाबरिया को विकास की नई दिशा में आगे ले जाने वाला साबित होगा।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!