A2Z सभी खबर सभी जिले की

जिला परिवहन पदाधिकारी एवं जिला खनन पदाधिकारी की उपस्थिति मेगठित टीम के साथ चाकंदथाना क्षेत्र के ग्राम मंदौल के समीप फल्गु नदी मे छापेमारी की गईं l

गया, 18 फरवरी 2026, जिला पदाधिकारी गया श्री शशांक शुभंकर के निर्देश के आलोक में आज अहले सुबह जिला परिवहन पदाधिकारी एवं जिला खनन पदाधिकारी की उपस्थिति में गठित टीम के साथ आज सुबह चाकन्द थाना क्षेत्र के ग्राम मंदौल के समीप फल्गु नदी में छापेमारी की गई। जिसमे अवैध खनन कर रहे 10 ट्रैक्टर को जप्त किया गया है। कुल 18 लाख 20 हजार रुपये दंड अधिरोपित किये गए हैं। अवैध खनन में संलिप्त सभी संबंधित वाहनों के चालक एवं वाहन मालिकों तथा अन्य पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विदित हो कि अवैध खनन को रोकने के लिए फरवरी माह में कुल 78 छापेमारी हुई है। जिसमे 18 व्यक्तियों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है, 11 व्यक्तियों को गिरफ्तारी की गई है, 54 लाख दंड अधिरोक्त किए गए हैं।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

Back to top button
error: Content is protected !!