
सागर/वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * कलेक्टर संदीप जी.आर. के प्रयासों का असर लगातार देखने को मिल रहा है। इसी परिप्रेक्ष्य में स्वास्थ्य विभाग में महिलाओं एवं गर्भवती माताओं की उचित देखभाल एवं समय पर स्वास्थ्य परीक्षण हो सके तथा सभी जांच हो सकें, इसके लिए खुरई एवं गढ़ाकोटा में विशेषज्ञ महिला डॉक्टरों की पदस्थापना की गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ममता तिमोरी ने बताया कि कलेक्टर के निर्देशों के अनुसार कार्य करते हुए यह बड़ी उपलब्धि सागर जिले के लिए प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत खुरई एवं गढ़ाकोटा में विशेषज्ञ महिला चिकित्सा अधिकारियों की पदस्थापना की गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ममता तिमोरी ने बताया कि मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के सिविल अस्पताल खुरई एवं सिविल अस्पताल गढ़ाकोटा में एफआरयू क्रियाशील करते हुए डॉ. पूजा कुर्मी (पीजीएमओ ओबीजीवाई) की पदस्थापना खुरई एवं डॉ. शेफाली असाटी (पीजीएमओ ओबीजीवाई) की पदस्थापना गढ़ाकोटा में की गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ममता तिमोरी के प्रयासों से राज्य स्तर पर एफआरयू क्रियाशील हेतु सतत समन्वय स्थापित कर एफआरयू में विशेषज्ञ चिकित्सकों की पूर्ति हेतु अथक प्रयास किए गए, जिसके परिणामस्वरूप एफआरयू खुरई एवं गढ़ाकोटा में पीजीएमओ की पदस्थापना हुई। उक्त संस्थाओं में महिला पीजीएमओ की पदस्थापना होने के बाद इसका लाभ आसपास के क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को मिल सकेगा। अब गर्भवती महिलाओं का उचित प्रबंधन कर इन स्वास्थ्य संस्थाओं में सीजेरियन की सुविधा भी मिल सकेगी, जिससे आसपास की गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य सुविधाओं का पर्याप्त लाभ प्राप्त होगा। विशेषज्ञ चिकित्सकों की एफआरयू में पदस्थापना से हाई-रिस्क गर्भवती महिलाओं का उचित प्रबंधन खुरई एवं गढ़ाकोटा में किया जा सकेगा, जिससे जिले की मातृ मृत्यु एवं शिशु मृत्यु दर में सुधार होगा तथा स्वास्थ्य सूचकांकों में बढ़ोतरी होगी


