A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

मकरोनिया फ्लाईओवर और OTI कार्यो की डीपीआर की निविदा के आदेश हुए जारी

सागर/वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया के निरंतर प्रयासों से सागर के मकरोनिया क्षेत्र की यातायात समस्याओं के समाधान की दिशा में बड़ी सफलता मिली है। हाल ही में विधायक प्रदीप लारिया ने विदिशा प्रवास के दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से भेंट कर इन परियोजनाओं पर सहमति प्राप्त की थी। इसके पश्चात भोपाल में लोक निर्माण विभाग (NH) के मुख्य अभियंता के साथ हुई विस्तृत चर्चा के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-934 (सागर-छतरपुर मार्ग) पर स्थित मकरोनिया चौराहे पर फ्लाईओवर निर्माण और बहेरिया तिराहा तक ‘वन टाइम इम्प्रूवमेंट’ (OTI) योजना के तहत विकास कार्यों की डीपीआर (DPR) की निविदा के आदेश जारी किए गए। यातायात के भारी दबाव को देखते हुए 155 करोड़ रुपये की लागत से 2.2 किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर का निर्माण प्रस्तावित है। मकरोनिया चौराहे से बहेरिया तिराहा तक 5.2 किमी के हिस्से में 12.50 करोड़ की लागत से सुधार कार्य होंगे। मार्ग पर स्थित तीन जर्जर पुलों के स्थान पर 22 करोड़ की लागत से नए पुल बनाए जाएंगे। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से सागर-छतरपुर मार्ग पर लगने वाले घंटों के जाम से जनता को मुक्ति मिलेगी और मकरोनिया क्षेत्र का बुनियादी ढांचा सुदृढ़ होगा।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!