A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरनिवाड़ीमध्यप्रदेशस्थानीय समाचार

राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत थोना में एमडीए अभियान तेज

हाई रिस्क ग्राम पंचायत थोना में स्वास्थ्य विभाग ने कराया फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन, निकाली जागरूकता रैली

निवाड़ी। शासन के निर्देशानुसार राष्ट्रीय वैक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम, निवाड़ी के तत्वावधान में 10 फरवरी से 24 फरवरी 2026 तक फाइलेरिया रोधी सामूहिक दवा सेवन (एमडीए) अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित है।

जिला मलेरिया अधिकारी  हरि मोहन रावत ने बताया कि अभियान के द्वितीय चरण में चिह्नित ब्लॉक निवाड़ी के अंतर्गत आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा घर-घर पहुंचकर प्रत्येक व्यक्ति को उम्र के अनुसार डीईसी (DEC) एवं एल्बेंडाजोल की एकल खुराक का सेवन कराया जा रहा है। इसका उद्देश्य फाइलेरिया कृमि के संक्रमण (ट्रांसमिशन) की श्रृंखला को समाप्त करना है।

सर्वाधिक प्रभावित (हाई रिस्क) ग्राम पंचायत थोना में विशेष रूप से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सामूहिक दवा सेवन कराया और ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए रैली निकाली। रैली के माध्यम से हाथीपांव (फाइलेरिया) जैसी असाध्य बीमारी से बचाव, समय पर दवा सेवन और उससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने का संदेश दिया गया।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह दवा पूरी तरह सुरक्षित है और फाइलेरिया से बचाव का प्रभावी एवं आवश्यक उपाय है। सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वे दवा का सेवन अवश्य करें और अभियान को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!