A2Z सभी खबर सभी जिले कीCOVID-19FinanceInsuranceLok Sabha Chunav 2024MP Election 2023अन्य खबरेआजमगढ़उत्तर प्रदेशकृषिकौशाम्बीटेक्नोलॉजीताज़ा खबरप्रताप गढ़प्रयागराजफतेहपुरमनोरंजनराजस्थान विधानसभा चुनाव 2023लाइफस्टाइलवर्ल्डकप 2023

मेजा विधानसभा लखनपुर डिवाइडर से टकराकर एक व्यक्ति की मृत्यु

IMG 20240611 WA00083

(प्रयागराज डिस्ट्रिक्ट हेड शिवम राज)

उत्तर प्रदेश प्रयागराज। मेजा विधानसभा क्षेत्र के नेशनल हाईवे- 76 पर लखनपुर गांव के समीप मिर्जापुर- प्रयागराज मार्ग पर डिवाइडर से टकराकर बाईक चालक  एक छात्र की मृत्यु हो गई।मृतक छात्र धर्मेन्द्र कुमार उम्र 22 पिता क नाम जोखू राम भारतीया बीएससी का छात्र था।बतातें हैं कि डिवाइडर की शुरुआत में शाम होते ही हो रही अनवरत दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कोई कारगर कदम नहीं उठाया जा रहा है। स्थानीय निवासियों के अनुसार अब तक लखनपुर गांव के सामने लम सम दो वर्षों में डिवाइडर पर उचित प्रकाश व डिवाइडर संकेतक न होने से न जाने कितनी दुर्घटनाएं दो पहिया व चार पहिया वाहनों से हो चुकी हैं। जिसमें कई बार तो ट्रक बस डिवाइडर से टकराकर लोगों को चोटिल कर डिवाइडर पर चढ़ चुके है। उक्त स्थान पर दो पहिया वाहन सवार डिवाइडर से अंधेरा होने के वजह से भिड़ने के कारण हाथ पैर तुड़वाकर अस्पताल में जिंदगी और मौत की बीच जंग झेल चुके हैं। वहीं अब तक में कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। इस बाबत लेकर कई बार शासन प्रशासन से लेकर नेशनल हाईवे के अधिकारियों एव जनप्रतिनिधियों के संज्ञान में लाई गई। किंतु ढ़ाक के तीन पात साबित हो रहे हैं। हो रही अनवरत घटनाओं से जहां स्थानीय ग्रामीण हलकान होते हैं घायलों को अस्पताल पहुंचाना बाइक को और दुर्घटनाग्रस्त हुए वाहनों को अगल-बगल कर कर यातायात संचालन करने में अपनी अहम भूमिका अदा कर रहे हैं। वहीं थाना मेजा की पुलिस भी काफी हद तक हलाकान हुआ करती है। लेकिन अब तक इस बारे में ठोस कारगर कदम नहीं उठाया गया है।जहां दुर्घटना हो रही है वहां घर के सामने वरिष्ठ समाजसेवी पप्पू तिवारी ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों अधिकारियों और नेशनल हाईवे प्रशासन के अधिकारियों का ध्यान आकर्षण कराते हुए एक हाई मास्क लाइट और डिवाइडर संकेतक लगाने की मांग की है। जिससे हो रही अनवरत दुर्घटनाओं को रोका जा सके। जैसा कि सोमवार की देर शाम को भी एक बाइक सवार छात्र डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसकी हालत गंभीर देखकर मेजा रोड चौकी पर तैनात उप निरीक्षक सचिन गुप्ता व उपनिरीक्षक लल्लन प्रसाद वर्मा मौके पर पहुंचे। जहां घायल को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।जहां इलाज के दौरान उक्त घायल छात्र ने दम तोड़ दिया।ऐसी घटनाएं अब आम होती जा रही है‌।यदि शीघ्र ही इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो आगामी महाकुंभ में भीषण सड़क दुर्घटनाऐं हो सकती है। दुर्घटना सोमवार शाम 6:00 के आसपास की है दिनांक 18 11 2023

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!