
शिरडी सांई बाबा के भक्तगण अब फिर से फूल और माला बाबा को चढ़ा सकेगें। प्राप्त जानकारी के अनुसार बॉम्बे हाईकोर्ट की औरंगाबाद खंडपीठ ने 14 नवंबर 2024 को शिरडी स्थित सांईबाबा संस्थान मे फूल और माला चढ़ाने की परंपरा को फिर से शूरू किये जाने की अनुमति दे दी है। ज्ञात हो कि कोविड-19 महामारी के चलते यह प्रथा बंद कर दी गई थी। हाईकोर्ट कोर्ट के जस्टिस श्री मंगेश पाटिल और शैलेश ब्रम्हो की पीठ के द्वारा यह फैसला सुनाया गया। पीठ के सामने शिरडी संस्थान से संबंधित दो याचिकाएं थी। पहली याचिका संस्थान की ओर से दाखिल किया गया था जिसमे सांईबाबा को फूलमाला चढ़ाने की अनुमति मांगी गई थी । दूसरे याचिका मे फूल विक्रेताओं के द्वारा मंदिर परिसर मे फूल बेचे जाने के लिए अनुमति मांगी गई थी। बाम्बे हाईकोर्ट की औरंगाबाद बेंच के द्वारा दोनो याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए प्रसाद और फूलमाला चढ़ाने की परंपरा को फिर से शूरू किये जाने के लिए अनुमति प्रदान कर दी गई है।




