
vande bhart live tv news कैमुर बिहार से अफसार आलम की रीपोर्ट
राज्य में (पैक्स) के चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। सहकारिता विभाग ने सभी पैक्स में सदस्यता के लिए ऑनलाइन आवेदनों की जांच पूरी कर ली है। सभी जिला सहकारिता कार्यालय मतदाता सूची तैयार कर संबंधित प्रखंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) को सौंप देंगे। इसके साथ ही चुनाव की प्रक्रिया ने गति पकड़ ली है।प्रा
रंभिक मतदाता सूची और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रियाः सहकारिता विभाग द्वारा लगभग 90 हजार अपीलों की सुनवाई की गई, जिसमें से 70 हजार अपीलों को निपटाया गया है। पैक्स से प्राप्त प्रारंभिक मतदाता सूची का अभिलेखों के आधार पर सत्यापन किया गया चुनाव की प्रक्रिया : पैक्स चुनाव के लिए पांच चरणों में मतदान की योजना बनाई गई है। मतदान की तारीखें नवंबर में घोषित की जाएंगी। जिलाधिकारी (डीएम) चुनावी प्रक्रिया के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी होंगे, जबकि उप विकास आयुक्त (डीडीसीनोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त किए जाएंगे। बीडीओ चुनावी प्रक्रिया के लिए निर्वाचन अधिकारी होंगे। लगभग 6400 पैक्सों के लिए ऑनलाइन निर्वाचन का प्रस्ताव प्राधिकार को भेजा गया है। आरक्षण और मतपत्रों केरंग चुनाव में अध्यक्ष का पद अनारक्षित रहेगा। इसके अलावा, 11 पदों में से 2 पद अनुसूचित जाति/ जनजाति (एससी-एसटी), 2 अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और 2 अति पिछड़ा वर्ग (ईबीसी) के लिए आरक्षित किए जाएंगे। शेष 5 पद सामान्य श्रेणी के होंगे। इन आरक्षित पदों में से एक-एक और सामान्य श्रेणी के 5 में से 2 पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे, जिससे कुल 5 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। पैक्स चुनाव में मतपत्रों के लिए 5 रंग निर्धारित किए गए हैं। सभी 5 पदों के लिए अलग- अलग रंग के मतपत्र होंगे – लाल, आसमानी, सफेद, हरा और नारंगी। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगा और उसी दिन प्रखंड मुख्यालय में मतगणना भी की जाएगी। इस पूरी प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए पैक्स चुनाव के लिए मतदाता और उम्मीदवार दोनों ही उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं।