
महाराष्ट्र राज्य मे विधानसभा चुनाव होने वाले है। चुनावो के बीच लगातार रूपय पैसों का मिलने का सिलसिला जारी है। बुधवार को एक बड़ी पुलिस कार्रवाई मे दोपहिया वाहन से करोड़ो रूपयों की बरामदगी की गई है। पुलिस ने दोपहिया वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान साकिर खान हाजी नसीर खान 42 वर्ष, यशोधरानगर निवासी के रूप मे की गई। पुलिस की पूछताछ के समय मे आरोपी पैसों के बारे मे सही जानकारी नही दे पाया। प्राप्त जानकारी अनुसार चुनाव के दौरान तहसील पुलिस बैरिगेड लगातार वाहनों की जांच पड़ताल कर रही थी। इसी दौरान दोपहिया से आते व्यक्ति पर पुलिस को शक हुआ। शक के आधार पर पुलिस ने उक्त व्यक्ति को हिरासत मे लिया। जहां पुलिस को 1•35करोड़ के लगभग रूपय नगद मिले। पैसे मिलने पर इसको लेकर पूछताछ करने पर संतोष जनक जवाब नही मिलने और रूपयों से संबंधित दस्तावेज भी नही मिला। चुनाव के दौरान मिले पैसों को देखते हुए पुलिस ने पैसों सहित दोपहिया चालक आरोपी को गिरफ्तार कर 1•35 करोड़ रूपय जब्त कर लिये है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।