बिहारA2Z सभी खबर सभी जिले कीCOVID-19FinanceInsuranceLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेताज़ा खबरबेगुसराय

बिहार के बेगूसराय जिले के मटिहानी में गुरुवार को दो गुटों के आपसी वर्चस्व के दौरान 12 साल की लड़की की गोली लगने से मौत हो गई।

बिहार के बेगूसराय जिले के मटिहानी में गुरुवार को दो गुटों के आपसी वर्चस्व के दौरान 12 साल की लड़की की गोली लगने से मौत हो गई।

बिहार के बेगूसराय जिले के मटिहानी में गुरुवार को दो गुटों के आपसी वर्चस्व के दौरान 12 साल की लड़की की गोली लगने से मौत हो गई। घटना रामदीरी महाजी टोला की है। दो गुटों के विवाद में ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई। पूरा इलाका फायरिंग की गूंज से थर्रा गया। इसी दौरान ट्यूशन से घर लौट रही 12 वर्षीय छात्रा बबिता कुमारी के सिर में गोली लग गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। गोली उसके सिर से आरपार हो गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

 

छात्रा के पिता अरुण पासवान ने बताया कि उनकी बेटी ट्यूशन पढ़कर अपने घर महाजी लौट रही थी। महाजी निचला टोल में दो पक्षों के बीच गोलीबारी हो रही थी। इसी दौरान बबिता के सिर में गोली लग गई। इससे वह खून से लथपथ होकर नीचे गिर गई। स्थानीय लोग उसे तुरंत शहर के एक निजी क्लिनिक में इलाज के लिए ले गए।मृतका के पिता ने बताया कि शाम छह बजे तक उनकी बेटी घर नहीं पहुंची तो खोजबीन शुरू हुई। घर से बाहर खोजने में पता चला कि महाजी में दो पक्षों के बीच गोली चल रही थी, इसी में उनकी बेटी को गोली लगी और उसकी मौत हो गई। मटिहानी थानाध्यक्ष नितेश कुमार ने बताया कि एक किशोरी की गोली लगने से मौत हुई है। घटनास्थल पर जाकर मामले की तहकीकात की गई। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है    IMG 20241220 WA0038

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!