A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

30 जनवरी 2025 से 13 फरवरी 2025 तक चलेगा स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान l राष्ट्रीय कुष्ठ निवारण कार्यक्रम के अन्र्तगत दिनांक 30 जनवरी 2025 से 13 फरवरी 2025 तक स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। उक्त के सम्बन्ध में विभागीय बैठक मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित कर अभियान के सफलतापूर्वक संचालन के सम्बन्ध सम्बन्धित को आवश्यक निर्देश दिये गये। अभियान के अन्तर्गत जनमानस में कुष्ठ रोग से सम्बन्धित जागरूकता एवं भ्रान्तियो के बारे में प्रचार प्रसार किया जायेगा। जनपद के समस्त विद्यालयों एवं कार्यालयों में कुष्ठ मुक्त भारत की शपथ ली जायेगी तथा ग्राम सभाओं में प्रधान जी के द्वारा जिलाधिकारी का संदेश पढ़ा जायेगा एवं ग्राम सभा प्रमुख द्वारा कुष्ठ मुक्त भारत के सम्बन्ध में अपना भाषण भी पढ़ा जायेगा। उक्त कार्यक्रम के अन्तर्गत दिनांक 30 जनवरी 2025 को एक अर्न्तविभागीय बैठक का आयोजन जिलाधिकारी महोदया की अध्यक्षता में किया गया है। स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान के अन्तर्गत जिलाधिकारी महोदया, का सन्देश .. हम सभी बांदा जनपद के लोग और जिला प्रशासन विकसित भारत अभियान” के अवसर पर यह घोषणा करते हैं कि हम अपने जनपद को कुष्ठ रोग से मुक्त बनाने के लिये कोई कसर नहीं छोड़ेगें। कुष्ठ रोग को पहचानना बहुत आसान है और यह साध्य है। हम सभी कुष्ठ रोगियों को जितनी जल्दी हो सके खोजने के लिये हर सम्भव प्रयास करेगें। हम इरा लक्ष्य को प्राप्त करने के लिये जिले में उपलब्ध सभी संसाधनों का उपयोग करेगें। इसके साथ हम कुष्ठ प्रभावित व्यक्ति से कोई भेदभाव नहीं करेगें और न ही किसी दूसरे व्यक्ति को कुष्ठ रोग प्रभावित व्यक्त्ति और उनके परिवार के सदस्यों के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव करने देगें। हम व्यक्तिगत एवं सामूहिक रूप से कुष्ठ रोग से प्रभावित व्यक्तियों से जुड़े कलंक और भेदभाव को समाप्त करने और उनको समाज की मुख्यधारा में लाने के लिये अपना पूर्ण योगदान देगें। हम सभी कंलक एवं भेदभाव के प्रति शून्य सहिष्णुता के लिये आइए मिलकर जागरूकता फैलायें, भ्रातियों को दूर भगायें, कुष्ठ प्रभावित कोई पीछे छूट न जाये” की प्रतिज्ञा

30 जनवरी 2025 से 13 फरवरी 2025 तक चलेगा स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान

राष्ट्रीय कुष्ठ निवारण कार्यक्रम के अन्र्तगत दिनांक 30 जनवरी 2025 से 13 फरवरी 2025 तक स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। उक्त के सम्बन्ध में विभागीय बैठक मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित कर अभियान के सफलतापूर्वक संचालन के सम्बन्ध सम्बन्धित को आवश्यक निर्देश दिये गये। अभियान के अन्तर्गत जनमानस में कुष्ठ रोग से सम्बन्धित जागरूकता एवं भ्रान्तियो के बारे में प्रचार प्रसार किया जायेगा।

 

जनपद के समस्त विद्यालयों एवं कार्यालयों में कुष्ठ मुक्त भारत की शपथ ली जायेगी तथा ग्राम सभाओं में प्रधान जी के द्वारा जिलाधिकारी का संदेश पढ़ा जायेगा एवं ग्राम सभा प्रमुख द्वारा कुष्ठ मुक्त भारत के सम्बन्ध में अपना भाषण भी पढ़ा जायेगा। उक्त कार्यक्रम के अन्तर्गत दिनांक 30 जनवरी 2025 को एक अर्न्तविभागीय बैठक का आयोजन जिलाधिकारी महोदया की अध्यक्षता में किया गया है।

 

स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान के अन्तर्गत जिलाधिकारी महोदया, का सन्देश

 

.. हम सभी बांदा जनपद के लोग और जिला प्रशासन विकसित भारत अभियान” के अवसर पर यह घोषणा करते हैं कि हम अपने जनपद को कुष्ठ रोग से मुक्त बनाने के लिये कोई कसर नहीं छोड़ेगें। कुष्ठ रोग को पहचानना बहुत आसान है और यह साध्य है। हम सभी कुष्ठ रोगियों को जितनी जल्दी हो सके खोजने के लिये हर सम्भव प्रयास करेगें। हम इरा लक्ष्य को प्राप्त करने के लिये जिले में उपलब्ध सभी संसाधनों का उपयोग करेगें। इसके साथ हम कुष्ठ प्रभावित व्यक्ति से कोई भेदभाव नहीं करेगें और न ही किसी दूसरे व्यक्ति को कुष्ठ रोग प्रभावित व्यक्त्ति और उनके परिवार के सदस्यों के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव करने देगें। हम व्यक्तिगत एवं सामूहिक रूप से कुष्ठ रोग से प्रभावित व्यक्तियों से जुड़े कलंक और भेदभाव को समाप्त करने और उनको समाज की मुख्यधारा में लाने के लिये अपना पूर्ण योगदान देगें। हम सभी कंलक एवं भेदभाव के प्रति शून्य सहिष्णुता के लिये आइए मिलकर जागरूकता फैलायें, भ्रातियों को दूर भगायें, कुष्ठ प्रभावित कोई पीछे छूट न जाये” की प्रतिज्ञा

Back to top button
error: Content is protected !!