
चेयरमैन की फैक्ट्री पर फायरिंग पुलिस मामले के छानबीन में जुटी 
जौनपुर। मछलीशहर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत चौंकाने वाली घटना सामने आई है। मछलीशहर नगर पंचायत के जेल में बंद चेयरमैन संजय जायसवाल की फैक्ट्री पर रविवार सुबह साढ़े पांच बजे अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने हमला कर दिया। बदमाशों ने फैक्ट्री के लोहे के गेट पर तीन गोलियां दागीं। फैक्ट्री के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई है।घटना की सूचना चेयरमैन के बेटे सूरज जायसवाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बदमाश उन्हें जान से मारने की नीयत से आए थे। फैक्ट्री का गेट बंद होने के कारण बदमाश फायरिंग कर फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
इस मामले में जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकार मछली शहर परमानंद कुशवाहा ने बताया कि आज सुबह बताया कि सूरज जायसवाल ने बताया कि उनके फैक्ट्री पर नकाबपोश ने फायरिंग किया है। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांचपड़ताल की जा रही है।घटना के खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है।












