
*कतरास* : आज दिनांक 14 जुलाई, कतरास थाना अंतर्गत कतरास कॉलेज तिलाटांड़ शिव मंदिर के समक्ष ट्रक और बाइक के टक्कर से बाइक सवार युवक की घटना स्थल पर मौत, स्थानीय लोगों ने महूदा राजगंज मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. इस घटना में भट्टमुरना निवासी संजय गुप्ता के पुत्र सागर गुप्ता भगत सिंह चौक की ओर से अपने बाइक जे एच 10सी ई 8727 से आने के क्रम में ट्रक संख्या-जे एच 02 बी एस 4060 में सामने से टक्कर मार दी और वह असंतुलित होकर ट्रक के चक्के के नीचे आ गिरा जिससे युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. गुस्साए लोगों ने राजगंज- महुदा मुख्य मार्ग N H 2 को जाम कर दिये. घटना की सूचना मिलते ही कतरास पुलिस दल- बल के साथ मौके पर पहुंची और लोगों को समझने का प्रयास कर रही हैं, समाचार लिखे जाने तक स्थिति जस का तस बना हुआ है.














