
पीएम स्वनिधि योजना से 24 घंटे में मिला ऋण, दो लाभार्थियों को मिला त्वरित लाभ’
पाली, 14 जुलाई। नगर पालिका तखतगढ़ द्वारा आयोजित शहरी सेवा शिविर-2026 के तहत प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लाभार्थियों को 24 घंटे के भीतर प्रथम किश्त के रूप में 15-15 हजार रुपये का ऋण उपलब्ध कराया गया।
नगर पालिका द्वारा आयोजित शिविर में हीराराम पुत्र कस्तूराराम, निवासी सरगरों का वास, तखतगढ़ तथा छगनलाल पुत्र शंकरलाल, निवासी भील बस्ती, तखतगढ़ के आवेदन पर शीघ्र कार्रवाई करते हुए प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत ऋण स्वीकृत कर राशि वितरित की गई।
ऋण राशि समय पर प्राप्त होने से दोनों लाभार्थियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नगर पालिका प्रशासन एवं राज्य सरकार का आभार जताया। इस त्वरित पहल से छोटे व्यवसायियों को आर्थिक संबल मिलने के साथ उनके स्वरोजगार को भी नई गति मिलेगी।














