A2Z सभी खबर सभी जिले की

मुख्य नगर पालिका अधिकारी बने जगदीश महावी

IMG 20260714 WA0009 2

जिला ब्योरों गोपाल मारु की रिपोर्ट 9993454360

बदनावर। नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा सोमवार को जारी 61 निकाय अधिकारियों की पदोन्नति सूची में बदनावर नगर परिषद के सहायक ग्रेड-1 अधिकारी जगदीश महावी को मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) पद पर पदोन्नत किया गया है। विभागीय आदेश के अनुसार उन्हें आगामी आदेश तक ‘ग’ श्रेणी के मुख्य नगर पालिका अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है। ज्ञात हो कि महावी साधारण परिवार में जन्मे होकर ग्राम केलपाड़ा निवासी महावी पिछले 23 वर्षों से नगर परिषद बदनावर में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। महावी की प्रारंभिक शिक्षा गांव में ही होकर हाईस्कूल बिरमावल ग्राम में पड़े कॉलेज की पढ़ाई बदनावर में होकर स्नातकोत्तर धार से किया । पड़ते समय ही महावी की प्रथम नियुक्ति नगर परिषद बदनावर में हुई । महावी कार्य के प्रति कर्तव्य निष्ठ होकर रोड खराब होने से बारिश के मौसम में कई बार गांव से 9 किलोमीटर पैदल चलकर कार्यालय में उपस्थित होकर कार्य संपादन करते रहे है। वरिष्ठ कार्यालयों, अधिकारी/ परिषद द्वारा सौंपे गये दायित्वों का समयसीमा में निर्वहन करते । महावी ने कुछ वर्ष धार नगरपालिका में भी कार्यालय अधीक्षक का दायित्व कुशलतापूर्वक निभाया । एक छोटे से गांव केलपाड़ा में जन्मे साधारण,सरल स्वभाव के धनी महावी का जीवन संघर्ष मय होकर मध्यप्रदेश शासन की पदोन्नति नीति 2025 अनुसार महावी की पदोन्नति होने से उनकी पदोन्नति से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। सामाजिक, राजनीतिक एवं प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके सफल एवं  जनहितकारी कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं। महावी परिवार ने हर्ष व्यक्त कर माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन जी यादव एवं मध्यप्रदेश शासन का आभार व्यक्त किया है ।

Back to top button
error: Content is protected !!