
नागपुर-: महाराष्ट्र राज्य बजट सत्र तारीख का ऐलान हो गया है। प्राप्त हुई जानकारी अनुसार महाराष्ट्र बजट सत्र 03 मार्च से लेकर 26 मार्च के बीच तक मुंबई मे चलेगा। 10 मार्च को राज्य का बजट महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री अजित पवार जी पेश करेंगें। रविवार को बजट सत्र को लेकर कामकाज समिति की बैठक हुई। इस बैठक में विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर, विधान परिषद के सभापति प्रोफेसर राम शिंदे, मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस जी, उप मुख्यमंत्री अजीत पवार जी, एकनाथ शिंदे जी, उपस्थित रहे। जानकारी अनुसार बजट सत्र के दौरान विधानमंडल शनिवार 08 मार्च को सार्वजनिक अवकाश के समय भी कार्य जारी रखेगा। 13 मार्च को होली पर्व पर अवकाश रहेगा।