
रसड़ा तहसील में लेखपालों के खिलाफ आंदोलित समाजसेवी संजीव गिरी प्रकरण में प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। मामले में प्रथम द्वष्टया दोषी दो लेखपालों को उप जिलाधिकारी रसड़ा ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। इसकी पुष्टि एडीएम राजेश कुमार गुप्ता ने की।
एडीएम राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि ताड़ी बड़ा गांव निवासी सीमा सिंह की एक फाइल, कृषक दुर्घटना से जुड़ी थी। उसी फाइल को लेकर लेखपाल से संजीव गिरी से विवाद हुआ। संजीव गिरी धरने पर बैठे थे। सीमा सिंह की फाइल जिला मुख्यालय को अग्रसारित कर दी गई है। वहीं, संजीव गिरी की शिकायतों के क्रम में प्रथम दृष्टया दोषी लेखपाल लाल साहब व संजय चौरसिया को निलंबित कर दिया गया है। संजीव गिरी का धरना भी समाप्त हो गया है।