A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़महासमुंद

10 नगर निगम चुनावों भाजपा के मेयर , कांग्रेस को मिली करारी हार

10 नगर निगम चुनावों भाजपा के मेयर , कांग्रेस को मिली करारी हार

Screenshot 20250215 1510202 2
रायपुर:- छत्तीसगढ़ नगर निगम चुनावों में 10 नगर निगमों में भाजपा के मेयर चुने गए है, वहीं कांग्रेस को शून्य पर आउट होना पड़ा है।

राजनांदगांव :- राजनांदगांव में बीजेपी के मधुसूदन यादव ने निखिल द्विवेदी को हराया है।

जगदलपुर :- जगदलपुर में भाजपा के संजय पांडेय ने मलकीत सिंह गैदू को शिकस्त दी है।
अंबिकापुर :- अंबिकापुर में मंजूषा भगत ने 11,063 वोटों से कांग्रेस के डॉ. अजय तिर्की को हरा दिया है। चिरमिरी में कांग्रेस प्रत्याशी विनय जायसवाल रामनरेश राय से 4000 वोटों से हार गए हैं।

Screenshot 20250215 1710352

रायपुर:- रायपुर में पूर्व मेयर एजाज ढेबर भी 1500 वोट से पार्षद चुनाव भी हार गए हैं। भाजपा के महापौर प्रत्याशी श्रीमती मीनल चौबे ने कांग्रेस के प्रत्याशी दीप्त प्रमोद दुबे को 153290 वोटों से हराया।
Screenshot 20250215 1721022
भाजपा प्रत्याशियों की जीत के बाद बीजेपी में जश्न का माहौल है। लोरमी में भाजपा की जीत के बाद डिप्टी सीएम साव कार्यकर्ताओं संग जमकर थिरके, रायपुर में राजेश मूणत कार्यकर्ताओं संग झूमे।

रायगढ़ :- रायगढ़ में जीववर्धन चौहान ने जानकी काटजू को 36,365 वोट से हरा दिया है। रायगढ़ की यह सीट बड़ी चर्चा में है क्योंकि एक चाय बेचने वाला गरीब प्रत्याशी महापौर बन गया।
Screenshot 20250215 1738172

चिरमिरी :– भाजपा प्रत्याशी रामनरेश राय (6,000 वोट से विजयी)

धमतरी :– भाजपा प्रत्याशी जगदीश रामू रोहरा (34,085 वोट से विजयी)

राजनांदगांव :– भाजपा प्रत्याशी मधुसूदन यादव विजयी

अंबिकापुर :– भाजपा प्रत्याशी मंजूषा भगत विजयी

कोरबा :– संजू देवी राजपूत (45,000 वोट से आगे) बिलासपुर – पूजा विधानी (62,000 वोट से आगे)

दुर्ग :– अलका बाघमार (15,000 वोट से आगे) रायपुर – मीनल चौबे (1,38,418 वोट से आगे)

बीजेपी की जीत के कारण

1. विष्णु के नेतृत्व पर जनता ने जताया भरोसा
2. विष्णु के सुशासन और ठोस निर्णयों ने जीता जनता का विश्वास
3. मुख्यमंत्री ने अपनी कार्यकुशलता से सरकार और संगठन में बेहतर तालमेल स्थापित करने में सफलता प्राप्त की
4. बीजेपी ने स्थानीय निकायों में दिए बेहतर प्रत्याशी
5. कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी ने राह की आसान

सनत कुमार दास
रिपोर्टर महासमुंद
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!