A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

युवती समेत दो ने जहर खाया

युवती समेत दो ने जहर खाया

युवती समेत दो ने जहर खाया

 

बांदा। शहर के काहला गांव निवासी 22 वष्ीरय रेखा पत्नी नीरज ने घरेलू किसी बात से नाराज होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। इसी तरह गिरवां थाना क्षेत्र के स्योढा गांव निवासी 18 वर्षीय राकेश पुत्र संजय ने किसी बात से नाराज होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनो को जिला *अस्पताल में भर्ती कराया गया।*

 

महोखर गांव में युवक ने खुद को हसिया मारा

बांदा। देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव निवासी 18 वर्षीय अली पुत्र जहूर खान का बुधवार की शाम रोजा खोलने को लेकर परिजनों से विवाद हो गया। गुस्से तमतमाए युवक ने खुद को हसिया मार कर घायल कर लिया। उसे जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया।

कमासिन में करंट की चपेट में आया लाइनमैन

बांदा। कमासिन थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव निवासी 33 वर्षीय चंद्रदंत पुत्र नत्थू मुसीवा पावर हाउस में लाइन मैन है। वह गुरुवार की दोपहर पोल पर चढ़कर फाल्ट ठीक कर रहा था। तभी हाई टेशन लाइन का करंट लग जाने से झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

चित्रगुप्त मंदिर में दूज पूजन 16 मार्च को/

बांदा। कायस्थ सभा चित्रगुप्त परिवार के द्वारा चित्रगुप्त मंदिर कटरा में 16 मार्च को होली दूज पूजन का आयोजन किया गया है। अध्यक्ष संतोष कुमार श्रीवास्तव और मंत्री पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से बताया कि 3 बजे से हवन पूजन के बाद महेश्वरी देवी मंदिर परिसर स्थित चित्रगुप्त मंदिर में पूजनऔर प्रसाद वितरण होगा।

शुभम त्रिपाठी

जिला प्रमुख बांदा

Back to top button
error: Content is protected !!