A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेछत्तीसगढ़ताज़ा खबरमहासमुंद

शंकर नगर में युवक की लाश मिली, FSL और डॉग स्कॉड मौके पर

शंकर नगर में युवक की लाश मिली, FSL और डॉग स्कॉड मौके पर

शंकर नगर में युवक की लाश मिली, FSL और डॉग स्कॉड मौके पर

IMG 20250324 145046

तिलक राम पटेल (वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़ चैनल)रायपुर। शंकर नगर एक्सप्रेस-वे के नाले में एक युवक की संदिग्ध लाश मिली है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर जांच में जुट गई है. प्रथम दृष्ट्या युवक की हत्या कर शव को फेंकने की आशंका जताई जा रही है.यह मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, मृतक के पास से एक यामाहा मोटरसाइकिल (CG 04 PF 5676) भी बरामद हुई है, जिसे घटनास्थल से पुलिस ने जब्त किया है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए FSL और डॉग स्कॉड की टीम को भी मौके पर बुलाया है. वहीं पुलिस ने शव की शिनाख्त की प्रक्रिया शुरू की और मृतक की पहचान 25 वर्षीय मेघराज के रूप में की, जो चंपारण का निवासी था. मृतक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान की पुष्टि हुई है. फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है. पुलिस हत्या के कारणों और मृतक की पहचान की पुष्टि करने की कोशिश कर रही है.

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!