A2Z सभी खबर सभी जिले की

नरसिंहगढ़ विधानसभा का होली मिलन समारोह हुआ संपन्न

भारतीय जनता पार्टी नागरिकों को सिखाती है स्वायत्तता -जिला प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा

राजू बैरागी 9977480626

नरसिंहगढ़। भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा क्षेत्र के समस्त कार्यकर्ताओं का सामूहिक होली मिलन समारोह आयोजित किया जिसमें विधानसभा के समस्त मंडलों के पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया

नरसिंहगढ विधानसभा का यह भव्य होली मिलन समारोह बड़ा महादेव के नीचे स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित हुआ। जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला प्रभारी सुरेंद्र शर्मा द्वारा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है जो आम नागरिकों को स्वायतता सिखाती हैजबकि अन्य पार्टियों द्वारा जाति एवं समुदाय विशेष की राजनीति करती है भाजपा सनातन विचारधारा के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है। समस्त 

Oplus_131072

कार्यकर्ताओं के कड़े परिश्रम के कारण ही नरसिंहगढ़ में मोहन है तो प्रदेश में भी मोहन राज चल रहा है। भाजपा के पूर्ण बहुमत के साथ सरकार में नहीं होने के कारण करोड़ो हिन्दुओ के आराध्य भगवान श्री राम 400 वर्षों तक टेंट में रहे जैसे ही देश में सनातन की सरकार स्थापित हुई वैसे ही सनातनी हिन्दू समाज के प्रभु भगवान श्री राम का  भव्य और विराट मंदिर बनकर तैयार हो गया जिसमें वह विधि विधान के साथ विराजमान हुए हैं

Oplus_131072

यह सब कार्यकर्ताओं की मेहनत का ही परिणाम है। जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया।  कार्यक्रम के सूत्रधार लोकप्रिय विधायक मोहन शर्मा ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी कार्यकर्ताओं के कारण ही आज मैं इस स्थान पर हूं और मैं हमेशा आपके सुख-दुख में साथ खड़ा रहना का पूरा प्रयास करता रहूंगा। मेरे लिए कार्यकर्ता ही सबसे बड़ी पूंजी है शासन की योजना के बारे में उन्होंने कहा कि आज प्रदेशकेंद्र में पार्टी की सरकार है जिसके चलते अनेको अनेक योजनाएं संचालित हो रही है जिससे क्षेत्र का विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।

कार्यक्रम के पूर्व सभी अतिथियों द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलित किया जाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तत्पश्चात जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर जिला प्रभारी सुरेंद्र शर्मा जिला महामंत्री अमित शर्मा सहित सभी अतिथियों का साफा पहना कर स्वागत किया गया। वरिष्ठ पदाधिकारीयों सहित विधायक मोहन शर्मा द्वारा कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचकर पुष्पवर्षा के साथ गुलाल की होली खेली गई तथा संगीत के धुन पर कार्यकर्ता से लेकर अतिथि विशेष अतिथियों द्वारा भी नृत्य किया गया। मंच पर जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष पूर्व मंडल अध्यक्ष नगर पालिका अध्यक्ष पूर्व अध्यक्ष मौजूद थे।

कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला महामंत्री कैलाश राज द्वारा किया गया।

Back to top button
error: Content is protected !!