
सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी। बालकृष्ण की परम भक्त मां कर्मा देवी जी की जयंती पर आज देशभर में उल्लास और उमंगपूर्वक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है।
इसी अनुक्रम में नगर मंडल मकरोनिया में भक्त शिरोमणि मां कर्मा देवी जयंती पर कलश एवं शोभायात्रा में नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया शामिल हुऐ।शोभा यात्रा गायत्री नगर मंदिर से प्रारंभ होकर मकरोनिया चौराहा से अवधूत आश्रम पर समाप्त हुई। शोभा यात्रा के दौरान गणमान्य नागरिकों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। शोभा यात्रा में पूर्व विधायक पारूल साहू केशरी, नपा अध्यक्ष मिहीलाल,पार्षद दिनेश दक्ष,बद्री विशाल साहू,श्रीमति पूनम साहू सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।