
अयोध्या
सरायराशी गांव में रविवार को क्षत्रिय समाज की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में समाज के वरिष्ठजन, युवा और बुद्धिजीवी उपस्थित रहे।
वर्तमान अध्यक्ष ठाकुर गुरु प्रसाद सिंह ने स्वास्थ्य कारणों से पद छोड़ने का निर्णय लिया। समाज ने उनके अनुभव को देखते हुए उन्हें संरक्षक नियुक्त किया। गोसाईगंज विधायक अभय सिंह के पिता ठाकुर भगवान बक्श सिंह को सर्वसम्मति से नया अध्यक्ष चुना गया।
नवनियुक्त अध्यक्ष भगवान बक्श सिंह ने समाज के उत्थान का संकल्प लिया। उन्होंने गरीब परिवारों की सहायता और सामाजिक न्याय के लिए कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई। साथ ही युवाओं से संस्कृति और स्वाभिमान की रक्षा का आग्रह किया।
बैठक में क्षत्रिय समाज के मंत्री अखंड प्रताप सिंह और जंगबहादुर सिंह सहित कई प्रमुख सदस्य मौजूद थे। पूर्व जिला पंचायत सदस्य एकादशी सिंह और पूर्व प्रधानाचार्य शीतला सिंह ने संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक भोज के साथ हुआ।