A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशबलिया

रामगढ़ हुकुमछपरा गंगापुर घाट पर लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का आयोजन……

पंकज मास्टर (जिला रिपोर्टर- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज)

पंकज मास्टर (जिला रिपोर्टर- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज)

IMG 20250421 WA0042

रामगढ़ हुकुम छपरा गंगापुर गंगा घाट पर चल रहे महर्षि भृगु वैदिक गुरुकुलम् के तत्वावधान में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के चतुर्थ दिवस भी प्रातः कालीन पूजन वंदन और सायं काल में काशी पद्धति की गंगा महाआरती में हजारों की संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित रहे यज्ञाधीश आचार्य श्री मोहित पाठक जी ने कहा यह यज्ञ प्रत्येक वर्ष होने से सभी सनातनी जनों में एकत्व की भावना उत्पन्न होगी और लोग बड़ी ही श्रद्धा के साथ सम्मिलित हो रहे है यह आरती दर्शन करने के लिए लोगों को काशी जैसे तीर्थों पर जाकर दर्शन करते है अब वह यही पर सुलभता से लोगो को द्वितीय काशी के रूप में दर्शन करने का अवसर प्राप्त हो रहा हैं। भागवती भागीरथी की कृपा रही तो प्रत्येक दिन चल रहे गुरुकुल के प्रकल्प अनवरत शिवार्चन गुरुकुल गंगा आरती प्रकल्प की जानकारी देते हुए महर्षि भृगु वैदिक गुरुकुलम् के आचार्य श्री ने कहा शिवार्चन रुद्राभिषेक नित्य गंगा जी के पावन तट पर होता हैं वेद विद्या के संरक्षण हेतु गुरुकुल में शिक्षा ग्रहण कर रहे वैदिक बटुक जो सनातन संस्कृति के स्तंभ का कार्य करेंगे गुरुकुल में कोई भी शास्त्र परंपरा का शिक्षा ले सकता है और गंगा आरती मां गंगा के पावन तट पर प्रत्येक दिन गुरुकुल के बटुकों के द्वारा किया जायेगा जिससे निरंतरता बनी रहेगी । भागवत कथा में आचार्य उत्कर्ष पाण्डेय जी महाराज के द्वारा भक्त ध्रुव के वंश की कथा मुख्य रूप से अजामिल और भक्त प्रहलाद की कथा का वर्णन करते हुए सूर्यवंश और चंद्रवंश की कथा को सुनाया और दशम स्कंध में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया।

इस अवसर पर सभी भक्तजन उपस्थित रहे।IMG 20250421 WA0042

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!