A2Z सभी खबर सभी जिले की

जिला पदाधिकारी गया द्वारा फार्मर रजिस्ट्री कार्य के निगरानी हेतु कण्ट्रोल रूम स्थापित करने का दिया गया निदेश l

जिला पदाधिकारी, गया द्वारा फार्मर रजिस्ट्री कार्य के निगरानी हेतु कन्ट्राॅम रुम स्थापित करने का दिया गया निर्देष।
फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा हेतु जिला स्तर पर अपर समाहत्र्ता (राजस्व) एवं अनुमंडल स्तर पर भूमि सुधार उप समाहत्र्ता को *जिला कृषि पदाधिकारी, गया को फार्मर रजिस्ट्री कार्य की नियमित समीक्षा करने का दिया गया निर्देष।
गया जिला अन्तर्गत सभी राजस्व ग्राम में भारत सरकार के एग्रीस्टेक परियोजना अन्तर्गत किसानों को फार्मर आई०डी० बनाया जा रहा है। इस हेतु जिले के प्रत्येक ग्राम में कैम्प आयोजित कर किया जा रहा है। कैम्प में प्रखंड कृषि पदाधिकारी, संबंधित पंचायत के कृषि समन्वयक एवं राजस्व कर्मचारी होकर किसानों को फार्मर आईडी बनाने का कार्य कर रहे है। फॉर्मर रजिस्ट्री कृषि एवं अन्य सेवाओं को किसानों तक पहुंचने तथा लाभान्वित करने में मदद करेगी। फॉर्मर रजिस्ट्री हेतु प्रूफ ऑफ कॉन्सेप्ट के लिए किसानों निम्न कागजात की आवश्यकता है जैसे – डी०बी०टी० किसान रजिस्ट्रेशन, आधार नंबर, स्वयं के नाम से जमाबंदी संबंधी कागजात एवं मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से लेकर कैम्प में आकर अपना फॉर्मर रजिस्ट्री निश्चित रूप से तैयार कर ले। इससे किसानों को बिना किसी आवेदन प्रक्रिया के अपनी भूमि और फसलों के लिए विभिन्न लाभ का दावा करने में सक्षम होंगे। ई डिजिटल सत्यापन के साथ – साथ भूमि पर बोई गई फसलों का रिकॉर्ड रखने में सक्षम होंगे। इसके प्रचार प्रसार के लिए कृषि विभाग के सभी किसान सलाहकार को लगाया गया है। जिला पदाधिकारी, गया के निर्देष के आलोक में निम्न प्रकार कन्ट्राॅल रुप स्थापित किया गया है। किसानों को फार्मर रजिस्ट्री कार्य में कोई कठिनाई होती है तो निम्न नम्बर पर सम्पर्क कर सुझाव प्राप्त कर सकते है।
क्र० सं० पदाधिकारी/ कर्मी का नाम पदनाम मोबाईल संख्या
1 श्रीमती सिम्पी कुमारी अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, टिकारी (गया) 9031644307
2 श्री मनीष कुमार टुडू प्रषिक्षु सहायक निदेषक (षष्य), कार्यालय संयुक्त निदेषक (षष्य), मगध प्रमंडल, गया 8294946392
3 सुश्री विनीता सिन्हा डाटा इन्ट्री आपरेटर, जिला कृषि कार्यालय, गया 7765810340

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीज़न हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

Back to top button
error: Content is protected !!