A2Z सभी खबर सभी जिले की

उत्तर प्रदेश की राजनीति में नई हलचल, स्वामी प्रसाद मौर्य ने किया लोक मोर्चा का गठन, खुद को बताया मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार

उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। राज्य के पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने नए राजनीतिक गठबंधन “लोक मोर्चा” का गठन कर दिया है। साथ ही उन्होंने खुद को आगामी विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया है। पंचायत चुनाव और डेढ़ वर्ष बाद होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए मौर्य ने कई छोटे-छोटे दलों को मिलाकर यह मोर्चा तैयार किया है। इस गठबंधन में उन्हें सर्वसम्मति से सीएम पद का चेहरा भी घोषित किया गया है। बता दें कि स्वामी प्रसाद मौर्य पहले भाजपा में थे, लेकिन 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने बीजेपी का साथ छोड़कर समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया था। हालांकि समाजवादी पार्टी में उनका सफर अधिक लंबा नहीं रहा। उसके बाद उन्होंने अपनी पार्टी जनता पार्टी बनाई और अब यह नया मोर्चा लेकर एक बार फिर चुनावी मैदान में उतरने जा रहे हैं। मौर्य के निजी सचिव सज्जाद अली के अनुसार, लोक मोर्चा का उद्देश्य जनसमस्याओं को प्रमुखता देना और पिछड़े वर्गों की आवाज को बुलंद करना है। गुरुवार को स्वामी प्रसाद मौर्य खुद लोक मोर्चा की आगामी रणनीति को लेकर प्रेस वार्ता करेंगे, जिसमें आगे की राजनीतिक दिशा तय की जाएगी। देखना दिलचस्प होगा कि क्या “लोक मोर्चा” उत्तर प्रदेश की राजनीति में कोई नई लहर लाने में सफल हो पाएगा या नहीं
मुख्य बातें: स्वामी प्रसाद मौर्य ने नया राजनीतिक मोर्चा “लोक मोर्चा” गठित किया है।उन्होंने खुद को आगामी विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया है।लोक मोर्चा कई छोटे-छोटे दलों को साथ लेकर गठित किया गया है।उनके निजी सचिव सज्जाद अली ने जानकारी दी कि यह फैसला सर्वसम्मति से लिया गया है।स्वामी प्रसाद मौर्य 2022 से पहले भाजपा में थे, फिर समाजवादी पार्टी में गए, अब उन्होंने जनता पार्टी और फिर अब “लोक मोर्चा” की घोषणा की है।
बृहस्पतिवार को वे आगे की रणनीति साझा करेंगे।

Back to top button
error: Content is protected !!