?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेगढ़वागुमलाजमशेदपुरझारखंडदेशधनबादनई दिल्लीबोकारोमौसमराजनीति और प्रशासनरामगढ़सबसे हाल की खबरेंसमाचारसरायकेलास्थानीय समाचार

देसी कट्टा, लूटे गए मोबाइल व बाइक बरामद; दो आरोपी अब भी फरार, गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी

गढ़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलचम्पा कोयल नदी पुल के पास हुई लूटपाट की घटना का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है।

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा से गढ़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलचम्पा कोयल नदी पुल के पास हुई लूटपाट की घटना का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए गढ़वा एसडीपीओ नीरज कुमार ने शुक्रवार को गढ़वा थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि गुरुवार की रात करीब 3 बजे दो राहगीरों से हथियार का भय दिखाकर ₹6,500 नकद, दो मोबाइल फोन, दो बैग और जरूरी कागजात लूट लिए गए थे। पीड़ित प्रेमचंद कुमार गुप्ता के फर्द बयान पर गढ़वा थाना में कांड संख्या-265/25 दर्ज किया गया था।Screenshot 2025 0613 220251

एसपी गढ़वा के निर्देश पर एसडीपीओ नीरज कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई, जिसने संध्या करीब 5:30 बजे गुप्त सूचना के आधार पर अनूप कुमार एवं सोजल राम को गिरफ्तार किया। इनके पास से लूट के दोनों मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त बाइक (JH14-86689) बरामद की गई।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने खुलासा किया कि इस लूट में रोहित कुमार, रूपेश कुमार और शालू उर्फ अमरदीप लाल भी शामिल थे। इसी आधार पर शुक्रवार को रूपेश कुमार को नारायणपुर ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक देसी कट्टा और बिना नंबर प्लेट की एक स्प्लेंडर प्लस बाइक जब्त की गई।

दो अन्य आरोपी रोहित कुमार व शालू उर्फ अमरदीप लाल (निवासी पचपड़‌वा गांव) अब भी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

इस कार्रवाई को लेकर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, जिससे आम लोगों में राहत की भावना देखी जा रही है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर कानून के हवाले किया जाएगा।

इस अभियान में थाना प्रभारी वृज कुमार, पुअनि बिकू कुमार रजक, रंजन कुमार साह, जनार्दन राउत, संजय कुमार सिंह, आरक्षी सचीत कुमार, श्रीकांत सिंह, धिरेन्द्र कुमार दूबे, नवस करकट्ट, मनोज यादव, अभिमन्यु कुमार व बनवारी प्रसाद गुप्ता समेत कई पुलिसकर्मी शामिल थे।

Back to top button
error: Content is protected !!