?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशचित्रकूटदेश

पूर्व मंत्री ब्रज बिहारी प्रसाद की पुण्य तिथि पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल एवं बिहार विधान सभा अध्यक्ष नन्द किशोर यादव ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

पूर्व मंत्री ब्रज बिहारी प्रसाद की पुण्य तिथि पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल एवं बिहार विधान सभा अध्यक्ष नन्द किशोर यादव ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

IMG 20250613 WA0436
IMG 20250613 WA0413
IMG 20250613 WA0427चित्रकूट 13 जून 2025

पूर्व मंत्री ब्रज बिहारी प्रसाद की पुण्य तिथि पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल एवं बिहार विधान सभा अध्यक्ष नन्द किशोर यादव ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ जिला हेड चित्रकूट शिवसंपत करवरिया

ब्रज बिहारी बाबू ने लोगों में राजनीतिक चेतना को जगाया – डॉ दिलीप जायसवाल, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

स्व० ब्रज बिहारी प्रसाद के द्वारा वैश्य समाज के लिए किए गए कार्यों को लिखा जायेगा स्वर्णिम अक्षरों में – डॉ अरविन्द वर्मा, चेयरमैन कलवार सेवक समाज

जनपद चित्रकूट पटना बिहार वैश्य महासम्मेलन के पूर्व अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री अमर शहीद वीर ब्रज बिहारी प्रसाद की पुण्य तिथि के अवसर पर बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल, बिहार विधान सभा के अध्यक्ष नन्द किशोर यादव एवं स्व० ब्रज बिहारी प्रसाद की पत्नी पूर्व सांसद रामा देवी के अलावा सैंकड़ों गणमान्य लोगों ने उनके स्मारक पर बने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके प्रति भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। सनद रहे, विगत 05 नवंबर 1998 को शहीद ब्रज बिहारी प्रसाद की मूर्ति का अनावरण तत्कालीन मुख्य मंत्री राबड़ी देवी ने दिवंगत ब्रज बिहारी प्रसाद की पत्नी रामा देवी की उपस्थिति में की थी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने मीडिया से कहा स्व० ब्रज बिहारी प्रसाद ने बिहार वासियों खासकर वैश्य समाज के सर्वांगीण विकास के लिए बहुत कुछ किया, लोगों में राजनीतिक चेतना भी लाया। वे समाज के लिए समर्पित थे। कलवार सेवक समाज के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा ने कहा बिहार के इतिहास में वैश्य समाज के लिए स्व० ब्रज बिहारी प्रसाद द्वारा किए गए कार्यों को स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जायेगा। उनके कार्यकाल में राज्य स्तरीय वैश्य महासम्मेलन के बाद आज तक वैसा सम्मेलन देखने को नहीं मिला। हां, वैश्य के नाम पर वैश्य समाज से वोट और कुर्सी लेकर लोग मौज जरूर कर रहे हैं। आज वैश्य की एकता खंडित हो रही है। आज के राजनीतिक वैश्य नेता सिर्फ पद और कुर्सी के लिए ही लालायित दिख रहे हैं। बिहार में वैश्य की क्या स्थिति है, सारे लोग अच्छी तरह से वाक़िफ हैं। मगर उनकी सुधी लेनेवाला कोई नेता नहीं हैं। आगे डॉ वर्मा ने मीडिया से कहा काश, बिहार में ब्रज बिहारी प्रसाद जैसा कोई नेता प्रकट होता ? श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि देने वालों में प्रमुख थे बिहार विधान सभा के अध्यक्ष नन्द किशोर यादव, पूर्व सांसद रामा देवी, स्व० ब्रज बिहारी प्रसाद के पुत्र एवं पुत्र वधु, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल, सांसद डॉ संजय जायसवाल, विधायक पवन जायसवाल, एडवोकेट सुप्रिया भगत, सुशील व्याहुत, गणेश भगत, हर्ष वर्धन उर्फ़ राजा भगत, जय कृष्ण भगत, शिवशंकर विक्रांत, अमित कुमार आदि।

Back to top button
error: Content is protected !!