?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले की

उत्तर प्रदेश में चल रही हैं नकली UP रोडवेज बसें, कन्नौज में पकड़ी गईं दो बसें, जांच में जुटा परिवहन विभाग.

कन्नौज

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज

उत्तर प्रदेश में चल रही हैं नकली UP रोडवेज बसें, कन्नौज में पकड़ी गईं दो बसें, जांच में जुटा परिवहन विभाग.

उत्तर प्रदेश में UP रोडवेज की नकली बसों के संचालन का मामला सामने आया है. कन्नौज जिले के छिबरामऊ क्षेत्र में शुक्रवार को ऐसी दो फर्जी बसें संचालित होती पाई गईं, जिनका रंग और डिजाइन हूबहू असली रोडवेज बसों जैसा था.

इस मामले की पुष्टि क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (ARTO) सुनीता सैनी ने की है. उनकी टीम ने इन बसों की पहचान कर कार्रवाई शुरू कर दी है. इन फर्जी बसों पर UP रोडवेज जैसी पेंटिंग और लोगो लगाए गए थे, ताकि यात्रियों को भ्रमित किया जा सके.

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि ये बसें बिना किसी वैध परमिट, पंजीकरण या फिटनेस सर्टिफिकेट के चलाई जा रही थीं. साथ ही, यात्रियों से वसूले जा रहे किराए की कोई रसीद भी नहीं दी जा रही थी. परिवहन विभाग ने इन बसों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए हैं.

ARTO सुनीता सैनी ने बताया कि इस तरह की फर्जी बसों से न केवल सरकार को राजस्व की हानि हो रही है, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ रही है. विभाग जल्द ही जिलेभर में व्यापक अभियान चलाकर इस तरह के फर्जीवाड़े पर रोक लगाएगा.

Back to top button
error: Content is protected !!