उत्तर प्रदेशबस्ती

भाजपा ने बस्ती जिले के इकलौते विधायक को शासन के खिलाफ सड़क पर खड़ा कर दिया

अजीत मिश्रा (खोजी)

।।हर्रैया में अवैध खनन के विरोध में विधायक का धरना:रिंग रोड निर्माण के नाम पर चल रहा था मिट्टी का अवैध खनन, डंपर रुकवाकर बैठे धरने पर।।

अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ भाजपा विधायक अजय सिह ग्रामीणों संग बैठे धरने पर। भदोही गाँव मे अवैध मिट्टी खनन का मामला पकडा तूल डंपर रूकवाकर विधायक बैठे धरने पर । रिंग रोड निर्माण कार्य के नाम पर किया जा रहा है मिट्टी का अवैध खनन,ग्रामीण एक हफ्ते से कर रहे है अधिकारियों से शिकायत।

जेसीबी मशीन से एक दर्जन डंपर रात दिन कर रहे अवैध खनन आखिर किस के सह पर चल रहा है ऐ खेल। भाजपा विधायक अजय सिह ने कहा की सारा कार्य विभागीय अधिकारियों के मिलीभगत से चल रहा है। विधायक के साथ सैकड़ों की संख्या मे धरना स्थल पर पहुंचे ग्रामीण। धरना स्थल पर सैकड़ों की संख्या देख पहूंचे छावनी पुलिस।

बस्ती जिले के भदोही गांव में रिंग रोड निर्माण के नाम पर चल रहे अवैध मिट्टी खनन का मामला सामने आया है। स्थानीय विधायक अजय सिंह ने डंपरों को रोककर धरना शुरू कर दिया है। पिछले एक सप्ताह से ग्रामीण इस मुद्दे को उठा रहे थे। उन्होंने जिलाधिकारी को भी इसकी शिकायत की थी। शनिवार को जब डंपर खेतों से मिट्टी लेकर निकल रहे थे, तब विधायक अजय सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत खनन रुकवा दिया।

लोगों का आरोप है कि यह काम विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से हो रहा है। धरने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। स्थिति को देखते हुए छावनी पुलिस भी वहां आ गई है। अब सवाल उठ रहा है कि किन अधिकारियों के संरक्षण में यह अवैध खनन हो रहा था। साथ ही यह भी पूछा जा रहा है कि प्रशासन ने अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!