A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेश

भारतीय योग संस्थान एवं दून वैली पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का हुआ भव्य आयोजन

IMG 20250621 192955देवबंद,:- आज दिनांक 21 जुन को दून वैली पब्लिक स्कूल एवं भारतीय योग संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देवबंद व आसपास के क्षेत्रों से लगभग 240 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।

 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री राजकिशोर गुप्ता (अध्यक्ष, दून वैली), श्री महेन्द्र सिंह सैनी जी (जिला अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी), श्री अरुण गुप्ता (नगर अध्यक्ष, भाजपा) एवं भारतीय योग संस्थान के समस्त पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम की शुरुआत रिबन खोल कर एवं दीप प्रज्वलन एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुई। इसके उपरांत भारतीय योग संस्थान के प्रशिक्षकों के नेतृत्व में सभी प्रतिभागियों ने योगासन, प्राणायाम तथा ध्यान की विभिन्न क्रियाएं कीं। योग अभ्यास के दौरान शारीरिक, मानसिक एवं आत्मिक संतुलन के महत्व को विस्तार से समझाया गया।

 

श्री राजकिशोर गुप्ता ने योग को भारतीय ज्ञान परंपरा की विश्व को देन बताते हुए कहा कि योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाना आज की आवश्यकता है। श्री महेन्द्र सिंह सैनी जी ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना की, जिन्होंने योग को वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठित किया। श्री अरुण गुप्ता ने दून वैली स्कूल व भारतीय योग संस्थान द्वारा किए जा रहे इस संयुक्त प्रयास की प्रशंसा करते हुए समाज में योग के प्रचार-प्रसार की आवश्यकता पर बल दिया।

 

भारतीय योग संस्थान के पदाधिकारियों ने नियमित योगाभ्यास को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संदेश दिया।

 

यह आयोजन न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का माध्यम बना, बल्कि समाज में योग को एक आंदोलन के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल भी सिद्ध हुआ।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!