
पिपरवार के बचरा मे सीसीएल स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन।।
सीसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक एनके सिंह हुए कार्यक्रम में शामिल
संवाददाता/राशीद अंसारी खलारी
खलारी। बचरा चार नंबर खेल मैदान में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सीसीएल प्रबंधन के द्वारा सीसीएल स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सुबह 4 बजे से ही लोगों की भीड़ आयोजन स्थल पर जुटने लगी और देखते ही देखते एक घंटे में पूरा आयोजन स्थल महिला एवं पुरुष की भीड़ से भर गया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक एनके सिंह मौजूद थे।वही बेंगलुरु से आए हुए गिरी गोविंद योग गुरु के रूप में मौजूद हैं। कार्यक्रम में सीएमडी और योग गुरु का स्थानीय अधिकारियों ने फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया।जबकि शालॅ,श्रीफल और स्मृति चिन्ह प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया।इसके बाद सभी अतिथियों ने सामूहिक रूप से दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।जिसके बाद योग गुरु गिरी गोविंद ने उपस्थित सभी लोगों को योग कराया।इस दौरान उन्होंने योग के महत्व और इसके लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी भी दी।वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएमडी एनके सिंह ने कहा कि बेहतर और स्वस्थ शरीर के लिए योग हमारे जीवन के लिए काफी जरूरी है।नियमित रूप से योग करने से कई बीमारियों को दूर किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में योग देश ही नहीं विदेश में भी अपनी अलग पहचान बना चुकी है।आज भी देश और विदेश में लोग उत्साह के साथ नियमित रूप से योग कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि सीसीएल प्रबंधन कोयला उत्पादन के साथ-साथ आम जनता और अपने श्रमिकों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए विशेष ध्यान दे रही है।इसके लिए प्रबंधन के द्वारा नियमित रूप से जागरूकता अभियान सहित अन्य कार्यक्रम का आयोजन कर रही है,जिसका लाभ सभी को मिल रहा है।पिपरवार सीसीएल ही नहीं कोल इंडिया में अपनी अलग पहचान बन चुकी है और यहां पर पहली बार सीसीएल स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया है,जो काफी सराहनीय कदम है। सीसीएल स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम की मेजबानी पिपरवार एरिया ने बखूबी निभाया है।उन्होंने पिपरवार क्षेत्र के श्रमिको व उसके आश्रितों सहित स्थानीय आम लोगों के लिए योग सेवा केंद्र खोलने की भी बात कही।साथ ही क्षेत्र के सभी लोगों को बेहतर स्वास्थ्य के लिए नियमित योग करने की सलाह दी।इस मौके पर सीसीएल के कार्मिक निदेशक हर्षनाथ मिश्रा, सतीश चौधरी,जीएम ईएंडटी एसके सिंह,सीआईएसएफ कमांडेड कमलेश चौधरी, एरिया मेडिकल ऑफिसर डॉ. एफआर साह,अशोका पीओ जेके सिंह,सीएचपी पीओ पीके सिंह,एसओपी नागेश गोपाल,डीके शर्मा, कुंदन कुमार,आरएन गौतम, मोहनलाल सिंह,सुनील कुमार सिंह,अरुण कुमार महतो,हेमचंद महतो, जगदीश मंडल,उज्जवल कुमार,रवि बाड़ा,शिशिर गर्ग,ज्योति कुशवाहा,श्रमिक प्रतिनिधि रविंद्रनाथ सिंह, एसके चौधरी,इस्लाम अंसारी,भीम सिंह यादव, अरविंद शर्मा,भीम प्रसाद मेहता,कासिम उर्फ मुन्ना, विद्यापति सिंह,इकबाल हुसैन,रतन लाल,निर्मल सिंह,रहमतुल्लाह,अर्पिता महिला मंडल की अध्यक्ष डॉ. पूनम सिंह,मुखिया गुंजन कुमारी सिंह,रीना देवी,पिंकी सिंह,सांसद प्रतिनिधि रविंद्र सिंह,लक्ष्मण मंडल सहित कई सीसीएल अधिकारी, कर्मचारी,श्रमिक प्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, राजनीतिक दल सहित स्थानीय विस्थापित ग्रामीण और स्कूल के बच्चे मौजूद थे।





