A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकृषिगढ़वाझारखंडटेक्नोलॉजीमौसममौसम और स्वास्थ्यव्यापारसबसे हाल की खबरेंसमाचारसमाज और राजनीतिसमाज और श्रमिक अधिकारस्थानीय समाचार

सगमा प्रखंड की समस्याओं को लेकर प्रमुख ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन, शीघ्र समाधान का मिला आश्वासन

सगमा प्रखंड प्रमुख अजय शाह ने शुक्रवार को बंशीधर नगर अनुमंडल पदाधिकारी राम निवास मिर्धा को आवेदन देकर संगमा प्रखंड की कई गंभीर समस्याओं से अवगत कराया और शीघ्र निदान की मांग की।

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा सगमा प्रखंड प्रमुख अजय शाह ने शुक्रवार को बंशीधर नगर अनुमंडल पदाधिकारी राम निवास मिर्धा को आवेदन देकर संगमा प्रखंड की कई गंभीर समस्याओं से अवगत कराया और शीघ्र निदान की मांग की।Screenshot 20250620 182235प्रमुख ने आवेदन में बताया कि मनरेगा समेत कई विकास योजनाओं का संचालन सरकारी नियमों को दरकिनार कर किया जा रहा है। मनरेगा एक श्रमिक आधारित योजना है. लेकिन यहां मशीनों से कार्य कराया जा रहा है. जिससे मजदूरों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है और पलायन की स्थिति उत्पन्न हो रही है

उन्होंने यह भी बताया कि सगमा प्रखंड में पूर्णकालिक अंचलाधिकारी (सीओ) और प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) की स्थायी नियुक्ति नहीं होने के कारण आम लोगों को अपने कार्यों में भारी परेशानी हो रही है। इससे विकास कार्य भी ठप पड़ गए हैं।Screenshot 20250620 182235वहीं, पंचायत समिति सदस्यों द्वारा स्वीकृत 15वें वित्त आयोग के तहत पूर्ण हो चुकी योजनाओं का भुगतान तीन माह से लंबित है। इसके लिए समिति सदस्य लगातार प्रखंड कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं।

प्रमुख ने एसडीओ से अनुरोध किया कि इन समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाया जाए। आवेदन प्राप्त करने के बाद एसडीओ राम निवास मिर्धा ने जांच कर जल्द समाधान का आश्वासन दिया।

इस मौके पर उपप्रमुख अर्जुन पासवान, पंचायत समिति सदस्य ममता देवी समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!