?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकृषिगढ़वागुमलाजमशेदपुरझारखंडटेक्नोलॉजीताज़ा खबरदेशधनबादबोकारोमनोरंजनमौसममौसम और स्वास्थ्यराजनीति और प्रशासनरामगढ़लाइफस्टाइलशिक्षासबसे हाल की खबरेंसमाचारसमाज और राजनीतिसमाज और श्रमिक अधिकारसरायकेलास्थानीय समाचार

गर्मी और बारिश के मौसम को लेकर गढ़वा जिला प्रशासन सतर्क, आपदा प्रबंधन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

गढ़वा गर्मी और बारिश के मौसम में संभावित आपात स्थितियों से निपटने के लिए गढ़वा जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिला आपदा प्रबंधन की ओर से आम लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा। गर्मी और बारिश के मौसम में संभावित आपात स्थितियों से निपटने के लिए गढ़वा जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिला आपदा प्रबंधन की ओर से आम लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।

Screenshot 2025 0620 190146

इस संबंध में अपर समाहर्ता राज महेश्वरम ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला प्रशासन गढ़वा द्वारा नागरिकों के जान-माल की सुरक्षा हेतु पूरी तत्परता के साथ काम किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि किसी भी आपात स्थिति जैसे अतिवृष्टि, अगलगी, जलाशयों में डूबने की सूचना, घर गिरने जैसी घटनाओं में तुरंत सहायता प्राप्त करने के लिए हेल्पलाइन नंबर 112 या 6201261084 पर संपर्क किया जा सकता है।

IMG 20250521 WA0035 2

अपर समाहर्ता ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की कि किसी भी आपदा की स्थिति में घबराएं नहीं, बल्कि तुरंत जिला आपदा प्रबंधन को सूचित करें। उन्होंने कहा कि प्रशासन हर परिस्थिति से निपटने को तैयार है और नागरिकों की सुरक्षा उसकी पहली प्राथमिकता है।

Back to top button
error: Content is protected !!