A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़ताज़ा खबरमहासमुंदरायपुर

बिजली विभाग में लगी आग पर काबू पाने का प्रयास जारी – कलेक्टर गौरव सिंह

महासमुन्द/रायपुर – राजधानी रायपुर के गुढिय़ारी बिजली विभाग में लगी भीषणतम आग को लेकर रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह ने कहा, आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है. पूरा जिला प्रशासन रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटा हुआ है. इस पूरे मामले पर जांच बिठाई जाएगी. वहीं रायपुर एसएसपी संतोष सिंह ने बताया कि पूरे इलाके को चारों तरफ से घेरकर रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है. पुलिस विभाग के सभी अधिकारी और जवान रेस्क्यू ऑपरेशन में डटे हुए हैं. आग लागातार फैल रही है. रायपुर से लगे अन्य जिलों से भी टीम को बुलाया जा रहा है.

Back to top button
error: Content is protected !!