
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के एक होटल कैफे और सदर कोतवाली क्षेत्र के एक ओयो होटल पर पुलिस और SOG टीम ने छापेमारी की। इस कार्रवाई में 7 युवक और 7 युवतियों को पकड़ा गया। पुलिस की अचानक की गई इस कार्रवाई से दोनों होटलों के संचालकों में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और होटल संचालकों से भी पूछताछ की जा रही है।







