A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेउत्तर प्रदेशछत्तीसगढ़झारखंडताज़ा खबरदेशमध्यप्रदेशमहाराष्ट्र

Sonbhadra news:चैत्र नवरात्र का शुभारंभ: पोलवा में बजरंग ध्वज की स्थापना

नौ दिनों तक पूजा-अर्चना संग लाठी-डंडा करतब, नवमी पर निकलेगा भव्य जुलूस

महुली/दुद्धी सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_
चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर दुद्धी विकास खंड के पोलवा गांव में धार्मिक आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्री जय बजरंग अखाड़ा समिति के तत्वाधान में नवरात्र के प्रथम दिन सायं 6 बजे विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर बजरंग ध्वज की स्थापना की गई।
इस शुभ अवसर पर समिति के अध्यक्ष राजदेव पूरी के नेतृत्व में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा भाव से माता रानी एवं बजरंगबली का पूजन किया। ध्वज स्थापना के साथ ही पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्सव का माहौल बन गया।
समिति द्वारा जानकारी दी गई कि नवरात्र के पूरे नौ दिनों तक प्रतिदिन सायंकाल पूजा-अर्चना के साथ-साथ कार्यकर्ताओं द्वारा पारंपरिक लाठी-डंडा के करतब का अभ्यास किया जाएगा, जिससे युवा पीढ़ी में परंपरा और शौर्य का भाव बना रहे। कार्यक्रम का समापन नवमी के दिन भव्य जुलूस के साथ किया जाएगा, जिसमें अखाड़ा अपने आकर्षक प्रदर्शन के साथ क्षेत्र में भ्रमण करेगा।
ध्वज स्थापना कार्यक्रम में अध्यक्ष राजदेव पूरी के साथ उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह, विजय कुमार बैगा, कोषाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, रामेश्वर कुमार, महामंत्री महेंद्र शर्मा उर्फ बाजारू, जोगेंद्र बैगा, सचिव कृष्ण मुरारी मिश्रा, अमित कुमार कन्नौजिया उर्फ पप्पू सहित समिति के मुख्य संरक्षक आनंद पांडेय, संरक्षक रमाशंकर, कृष्ण कुमार कन्नौजिया, दया शंकर सिंह, दीपक कुमार मिश्रा समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम ने न केवल धार्मिक आस्था को सशक्त किया, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को भी नई ऊर्जा प्रदान की।

Back to top button
error: Content is protected !!