अंबाला, 8 जनवरी- पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल नन्यौला ने वीरवार को जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत प्रेमनगर स्थित अपने निवास स्थान पर अम्बाला शहर विधानसभा क्षेत्र से आए लोगों की समस्याओं को सुनने का काम किया। उन्होने लोगों की समस्याओं को सुनने के उपरांत सम्बन्धित प्रार्थियों को आश्वस्त किया कि उनकी सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित होगा। इसके साथ-साथ उन्होने कुछ समस्याओं बारे सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को फोन कर समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश भी दिए। पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल नन्यौला ने इस मौके पर यह भी कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में विकास कार्यों को समान रूप से करवाने का काम किया जा रहा है। सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों की ब्यार बह रही है। उन्होंने यह भी कहा कि लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान हो, इसके तहत मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के कुशल मार्गदर्शन में जिला स्तर व उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर आयोजित करके समस्याओं का समाधान भी किया जा रहा है। पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल नन्यौला के समक्ष आज जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत बिजली निगम से सम्बन्धित, पैंशन से सम्बन्धित, जन स्वास्थ्य विभाग से सम्बन्धित, सडकों की मरम्मत व विकास कार्यों से सम्बन्धित प्रार्थियों ने लिखित प्रार्थना पत्र के माध्यम से अपनी समस्याओं का निदान करने बारे आग्रह किया। पूर्व राज्यमंत्री ने सभी लोगों को आश्वस्त किया कि सभी सम्बन्धित समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निपटान होगा और विकास कार्यों से सम्बन्धित जो भी मांग उनके समक्ष रखी गई है उसे चरणबद्ध तरीके से करवाने का काम किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी व्यक्ति वीरवार को उनके आवास पर आकर अपनी या अपने क्षेत्र की सामुहिक समस्या को रख सकता है। इस मौके पर डिप्टी मेयर राजेश मेहता, पार्षद हितेष जैन, पार्षद मनीष आनंद मन्नी, सुंदर ढींगरा, पार्षद सरदूल सिंह, गुरप्रीत सिंह शाना, मंडल अध्यक्ष गुरविन्द्र सिंह मानकपुर, मंडल अध्यक्ष दिनेश लदाणा, मंडल अध्यक्ष अमन सूद, संजीव गोयल टोनी, गुरजंट सिंह गोल्डी, मार्किट कमेटी के चेयरमैन जसविन्द्र सिंह के साथ-साथ अन्य सम्बन्धित पदाधिकारीगण व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
अपना दल एस सोनभद्र जिले की मासिक बैठक जिला कार्यालय, छपका, रॉबर्ट्सगंज में जिलाध्यक्ष श्री अंजनी पटेल जी के अध्यक्षता में संपन्न हुई।
11/03/2026
अवर प्रादेशिक नियोजनालय गया के सौजन्य से विशेष रोजगार शिविर का आयोजन 26मार्च 2026कोगया शेरघाटी रोड चेरकी गयाजी मे निर्धारित l
11/03/2026
लखनऊ/बिजनौर : मार्च में पहली बार दिसंबर-जनवरी जैसी धुंध
11/03/2026
ऋषिकुल मैदान हरिद्वार में आज से शुरू हुआ भव्य मनोरंजन मेला – 31 मार्च तक रहेगा आकर्षण का केंद्र
11/03/2026
नरयावली कॉलेज को मिली 414.55 लाख की अतिरिक्त सौगात, बनेगा भव्य भवन
11/03/2026
भारतीय नौसेना का जवान का लिंक पाकिस्तान।
11/03/2026
मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिलेके करेली थाना अंतर्गत खेत में मिली एक महिला की लाश मिली और मुंह पर बार कर की गई हत्या पुलिस जांच में जुटी
11/03/2026
गोला कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पुलिस चौकी मुड़ा सवारान की ग्रामपंचायत गंगा पिपरिया में सिद्ध बाबा मंदिर के समीप अम्बेडकर जी का झंडा लगाने से गाँव में फैला तनाव प्रशासन की सूझबूझ से झंडा हटाकर मामले को किया गया शांत।
11/03/2026
प्रसिद्ध और अनोखी ‘मुर्दे की सवारी’ निकाली
11/03/2026
प्रसिद्ध और अनोखी ‘मुर्दे की सवारी’ निकाली
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!