A2Z सभी खबर सभी जिले की

आज हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर )की गया जिला इकाई द्वारा भू संडा स्थित गया जिला पार्टी कार्यालय मे संगठनात्मक सुदृहीकरण को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गईं l

प्रेस विज्ञप्ति

गया, भुसंडा (सुरहरी मोड़)। आज हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) की गया जिला इकाई द्वारा भुसंडा स्थित गया जिला पार्टी कार्यालय, सुरहरी मोड़ में संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिले के अंतर्गत आने वाले 10 विधानसभा क्षेत्रों के लिए विधानसभा सदस्यता प्रभारियों की नियुक्ति तथा संगठन विस्तार की भावी रणनीति पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया।

बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नारायण प्रसाद मांझी ने की। उन्होंने सभी नव-नियुक्त विधानसभा सदस्यता प्रभारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी का मुख्य उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त, सक्रिय और प्रभावी बनाना है। इसके लिए सभी प्रभारियों को अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में पूरी निष्ठा, समर्पण और सक्रियता के साथ कार्य करते हुए संगठन की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना होगा।

जिला अध्यक्ष ने निर्देश दिया कि सभी विधानसभा सदस्यता प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले 24 प्रखंडों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाएं, जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को संगठित करें तथा सदस्यता अभियान को एक व्यापक जनआंदोलन का स्वरूप दें। उन्होंने कहा कि 24 अप्रैल 2026 तक जिले में लगभग 10 लाख सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसे हर हाल में पूरा करना सभी कार्यकर्ताओं की सामूहिक जिम्मेदारी और प्राथमिकता है।

इस अवसर पर जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी तथा वजीरगंज विधानसभा सदस्यता प्रभारी इंजीनियर दिवाकर सिंह ने कहा कि एक सशक्त और संगठित कार्यकर्ता ही किसी भी राजनीतिक दल की वास्तविक शक्ति होता है। उन्होंने कहा कि यदि सभी कार्यकर्ता पूर्ण समर्पण, अनुशासन और प्रतिबद्धता के साथ सदस्यता अभियान एवं संगठन विस्तार के इस अभियान में जुटेंगे, तो निश्चित रूप से पार्टी का जनाधार और अधिक व्यापक होगा तथा संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

बैठक में प्रमुख रूप से नारायण प्रसाद मांझी, राजेश मांझी, मुकेश चौधरी, संतोष सागर, पंकज सिंह, रामप्रीत भारती, अरुण कुमार मांझी, सुषमा दांगी, दिना मांझी, इंजीनियर दिवाकर सिंह, ओमप्रकाश सिंह उर्फ लाला बाबू, सत्यम युवराज, अभिषेक कुमार, सचिन कुमार सहित बड़ी संख्या में पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन विस्तार के इस लक्ष्य को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने का संकल्प लिया तथा पार्टी को गांव-गांव तक मजबूत और प्रभावी बनाने का भरोसा व्यक्त किया।

निवेदक:
इंजीनियर दिवाकर सिंह
जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी
हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर),

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

Back to top button
error: Content is protected !!