A2Z सभी खबर सभी जिले की

इलेक्शन कमीशन आफ इंडिया ने रविवार को पांच राज्यों—पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार पांचों राज्यों की कुल 824 विधानसभा सीटों के लिए मतदान अलग-अलग चरणों में कराया जाएगा।

नई दिल्ली: इलेक्शन कमीशन आफ इंडिया ने रविवार को पांच राज्यों—पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार पांचों राज्यों की कुल 824 विधानसभा सीटों के लिए मतदान अलग-अलग चरणों में कराया जाएगा।

पश्चिम बंगाल की 294 सीटों पर दो चरणों में मतदान होगा। पहला चरण 23 अप्रैल और दूसरा चरण 29 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। वहीं तमिलनाडु की 234 सीटों पर एक ही चरण में 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे।

असम की 126 सीटों, केरल की 140 सीटों और पुडुचेरी की 30 सीटों पर एक ही चरण में 9 अप्रैल को मतदान होगा। सभी राज्यों के चुनाव परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि इन पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में कुल लगभग 17.4 करोड़ मतदाता हैं। चुनाव की घोषणा के साथ ही सभी संबंधित राज्यों में आचार संहिता भी तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

चुनाव आयोग के अनुसार इन सभी विधानसभाओं का कार्यकाल मई-जून 2026 में समाप्त हो रहा है, इसलिए समय रहते चुनाव प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पिछली बार 2021 में पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में मतदान कराया गया था, जबकि तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में एक चरण में चुनाव हुए थे। इस बार आयोग ने कम चरणों में चुनाव कराने का फैसला लिया है।

Back to top button
error: Content is protected !!