
*भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी कुलदीप यादव-वंशिका के रिसेप्शन पार्टी में सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, पूर्व सीएम अखिलेश यादव, कांग्रेस सांसद और बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला समेत कई सियासी दिग्गज और खिलाड़ी हस्तियाँ पहुंची*
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़ चैनल से विनीत सिन्हा की विशेष रिपोर्ट :-

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी कुलदीप यादव-वंशिका अपनी रिसेप्शन पार्टी में शाही अंदाज में नज़र आये।
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार फिरकी गेंदबाज कुलदीप यादव ने शादी के बाद मंगलवार लखनऊ के पांच सितारा होटल द सेंट्रम में भव्य रिसेप्शन पार्टी दी। जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, पूर्व सीएम अखिलेश यादव, कांग्रेस सांसद और बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला समेत कई सियासी हस्तियाँ , खिलाड़ी और दिग्गज हस्तियों ने पहुंच कर आशीर्वाद दिया। क्रिकेटर शिखर धवन अपनी पत्नी सोफिया संग पहुंचे, गौतम गंभीर, यजुवेन्द्र चहल, रिंकू सिंह रविंद्र जडेजा और सुनील गावस्कर ने पहुंच कर पार्टी में चार चांद लगा दिया।
लखनऊ के फाइव स्टार होटल ‘द सेंट्रम में हुए रिसेप्शन में फूलों की बारिश, शानदार सजावट और वीआईपी मेहमानों की मौजूदगी ने माहौल खास बना दिया। इस खास मौके पर दोनों की जोड़ी ने सबका ध्यान खींच लिया। कुलदीप ब्लैक कलर के प्रिंस सूट में बेहद आकर्षक दिखे, वहीं वंशिका क्रीम रंग की साड़ी में नजर आईं, जिस पर रेड स्टोन का खूबसूरत वर्क था। होटल परिसर को भव्यता के साथ सजाया गया था।
कुलदीप यादव ने 14 मार्च को मसूरी में अपने बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा के साथ सादगी भरे अंदाज़ में सात फेरे लिये। जिसमें परिवारिक और करीबी लोग ही मौजूद रहें।
*कुलदीप-वंशिका के रिसेप्शन में ‘महाराज’ और ‘टीपू’ रहें खास मेहमान*


इस कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मौजूदगी रही। कुलदीप ने अखिलेश यादव के गले लगकर और वंशिका ने पैर छूकर आशीर्वाद लिया। वहीं सीएम योगी जैसे ही मंच पर पहुंचे कुलदीप यादव ने दौड़कर उनके पैर छुए और आशीर्वाद लिया, जबकि उनकी पत्नी वंशिका थोड़ी असहज नज़र आई वह हाथ जोड़कर नमस्कार करती हैं। सीएम योगी अपने साथ दो खास गिफ्ट हैंपर्स और बुके साथ लेकर आए थे। इस दौरान मंच पर एक छोटा बच्चा भी नजर आया, जिसे सीएम योगी ने बड़े प्यार से चॉकलेट दी और हंसी-मजाक किया। कार्यक्रम में लगभग 800-900 मेहमान शामिल हुए, जिसमें कड़ी सुरक्षा के बीच ‘प्लेटिनम मिक्स डिनर’ की व्यवस्था थी।





