A2Z सभी खबर सभी जिले की

गया, विष्णुपद मंदिर परिसर मे 18अप्रैल से प्रारम्भ होनेवाले यज्ञ के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण की तैयारी समेत अन्य व्यवस्थाओ को दुरुस्त रखने का निर्देश जिला पदाधिकारी गया के द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी सदर गया को दिया गया l

गया, 15 अप्रैल 2026, विष्णुपद मंदिर परिसर में 18 अप्रैल से प्रारंभ होने वाले यज्ञ के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण की तैयारी, भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था, गर्मी को देखते हुए पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था, चिकित्सीय व्यवस्था, एम्बुलेंस की व्यवस्था, साफ सफाई की व्यवस्था, फायर सेफ्टी की ववस्तग सहित अन्य सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने का निर्देश दिए हैं।
ज़िला पदाधिकारी ने अनुमण्डल पदाधिकारी सदर को निर्देश दिए हैं कि 18 अप्रैल को निकालने वाले प्रभात फेरी के अवसर पर ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखवाए। साथ ही पूरे यज्ञ अवधि में मंदिर परिसर में भीड़ नियंत्रण की मुकम्मल व्यवस्था सुनिश्चित रखें।
इसके पश्चात ज़िला पदाधिकारी गया श्री शशांक शुभंकर ने विष्णुपद परिषर में स्थित पुस्तकालय का निरीक्षण किया। इस पुस्तकालय में अति प्राचीन ग्रंथ, किताबें एवं विभिन्न पुराने अलग अलग भाषाओं में लिखी हुई अभिलेख को देखा है। उन्होंने वरीय उप समाहर्ता धनराज कुमार को निर्देश दिए हैं कि सभी प्राचीन अभिलेखों को अच्छे तरीके से स्कैन करवा कर भारत सरकार के पोर्टल पर अपलोड करवाये। बड़ी संख्या में प्राचीन भाषाओं की किताबें यहां रखी हुई है। इस अवसर पर नगर आयुक्त, अनुमण्डल पदाधिकारी सदर, मंदिर प्रबंधकारिणी के पुरोहित भी उपस्थित थे।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार

  1. वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़
Back to top button
error: Content is protected !!