A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

जल संरक्षण हम सभी का सामुहिक दायित्व – कलेक्टर

सिदगुवा में ग्रामसभा आयोजित कर ग्रामीणों से की चर्चा

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * जल संरक्षण करना हम सभी का सामुहिक दायित्व, बच्चों को खूब पढ़ाएं ताकि वे डॉक्टर, इंजीनियर बने एवं किसाना खेतों में आग न लगाएं नरवाई प्रबंधन हेतु कार्य करें। उक्त विचार कलेक्टर संदीप जी आर ने ग्राम सिद्धगुआं के ग्राम पंचायत भवन में ग्रामसभा आयोजित कर ग्रामीणों से चर्चा करते हुए व्यक्त किए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विकास शाहवाल, जिला पंचायत सीईओ विवेक केवी, एसडीएम अमन मिश्रा, सरपंच रुद्र प्रताप सिंह, पंचायत सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।कलेक्टर ने कहा कि हम सभी को ने वर्षा जल संचयन, जल स्रोतों के संरक्षण तथा जल की बर्बादी रोकने पर कार्य करना चाहिए। उन्होंंने कहा कि जल संरक्षण और जल संवर्धन हम सभी का सामुहिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण प्रत्येक नागरिक की भागीदारी से ही संभव होगा, इसलिए वर्षा जल को तालाबों, कुओं एवं संचयन संरचनाओं में संग्रहीत करने हेतु सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। इस हेतु कलेक्टर ने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत किए जा रहे जल संरक्षण के कार्यों की जानकारी ग्रामीणों को दी और उनसे जल संरक्षण की अपील की। इस दौरान उन्होंने जल संरक्षण हेतु पंचायत स्तर पर शासकीय भवनों में वाटर हार्वेस्टिंग स्थापित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि अपने बच्चों को खूब पढ़ाएं। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास होना चाहिए कि गांव के बच्चे डॉक्टर, इंजीनियर, प्रशासनिक अधिकारी बनें। उन्होंने किसानों से उनके सिंचाई के साधनों की जानकारी ली गांव में पेयजल की व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने किसानों से उनकी रबी की फसलों की जानकारी ली एवं किसानों से नरवाई न जलाने की अपील की। नरवाई प्रबंधन के बारे में किसानों को जागरुक करते हुए कहा कि किसान भाई नरवाई प्रबंधन हेतु सुपर सीडर, हैप्पी सीडर, मल्चर जैसे तकनीकी यंत्रों का उपयोग करे।

Back to top button
error: Content is protected !!