A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेङीङवाणा-कुचामनताज़ा खबरदेशराजनीति और प्रशासनराजस्थानसबसे हाल की खबरेंसमाचारस्थानीय समाचार

जिला कलक्टर की अध्यक्षता में आयोजित हुई साप्ताहिक समीक्षा बैठक

संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों का हो गुणवतापूर्ण निस्तारण- जिला कलक्टर

डीडवाना-कुचामन जिले में जिला स्तरीय अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक सोमवार को जिला कलक्टर डॉ महेंद्र खड़गावत की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।

बैठक में जिला कलक्टर डॉ खड़गावत ने फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन, सम्पर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों सहित विभिन्न कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

उन्होंने सम्पर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा कर 30 दिवस से अधिक के प्रकरणों का 7 दिवस में गुणवत्तापूर्ण व संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

जिला कलक्टर ने जिले में फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा कर निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने, बजट घोषणाओं से जुड़े भूमि आवंटन शीघ्र करने और विभिन्न विभागों के बकाया राजस्व को शीघ्र जमा कराने के निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंने जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सड़कों पर खड़े होने वाले बड़े वाहनों पर कारवाई करने, सड़क किनारे से अवैध अतिक्रमण हटाने के भी निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये साथ ही उन्होंने आगामी दिनों में आयोजित होने वाले राजस्थान दिवस के कार्यक्रम के लिए आवश्यक तैयारियां करने के भी निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिये।

इस दौरान बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर मोहनलाल खटनावलिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा, विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता एफ आर मीणा एवं शिक्षा, चिकित्सा, नगर परिषद, सार्वजनिक निर्माण विभाग, परिवहन विभाग, रसद विभाग सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!