
प्रबंध समिति के शिकायत पर विद्यालय पहुंची कतरास पुलिस
कतरास थानेदार ने दोनों पक्षों से अलग-अलग की किया वार्ता
धनबाद n
कतरास.डीएवी+2 विद्यालय का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. इधर डीएवी +2 प्रबंध कमेटी ने डीएवी के प्रभारी प्राचार्य अरविंद कुमार झा को निलंबित कर दिया है. वही विद्यालय के शिक्षक संतोष कुमार को प्रभारी प्राचार्य के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है. इधर शनिवार को डीएवी+2 विद्यालय में प्रबंध समिति ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विद्यालय के सचिव मनोज खेमका ने पत्रकारों को बताया की जनवरी 2026 से विद्यालय के शिक्षकों का वेतन भुगतान नहीं हुआ है. जिसे कमेटी तत्काल दो माह का वेतन भुगतान करने जा रही है. जिससे शिक्षकों की माली हालत में कुछ सुधार हो सके. उन्होंने बताया कि डॉ मृणाल कमेटी के पूर्व प्रधान ने हाई कोर्ट में केस फाइल किया है. इसके बाद बैंक ने विद्यालय के निकासी पर रोक लगा दिया है. जिससे वेतन भुगतान रुक गया है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में आर्य समाज के हरि प्रसाद अग्रवाल, प्रदीप पांडेय, फिरोज रजा, प्रकाश राम गुप्ता, अमित भगत, मनोज गुप्ता, राजकुमार मधु, किरण चावडा, बलवीर सिंह,कुंदन सिंह, पंकज गुप्ता, विनय कृष्ण गुप्ता, दीपक गुप्ता, दीपक बेगड, उदय वर्मा, सुनील सिंह आदि उपस्थित थे.
प्रबंध कमेटी के शिकायत पर विद्यालय पहुंची कतरास पुलिस
डीएवी +2 विद्यालय में शनिवार को उसे समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई जब विद्यालय प्रबंध समिति प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही थी उसी समय विद्यालय में दूसरे पक्ष के लोग आ धमकें स्थिति को बिगड़ते देख कमेटी के लोगों ने कतरास पुलिस को इसकी सूचना दी. प्रबंध कमेटी के सूचना पर कतरास पुलिस दल-बल के साथ विद्यालय पहुंचे. दूसरे पक्ष के लोगों से बात कर उन्हें बातचीत के लिए कतरास थाना बुलाये. कतरास थानेदार ने दोनों पक्षों से अलग-अलग बात की. कतरास थानेदार ने दोनों पक्षों से मामले की जानकारी ली. कतरास थानेदार प्रवीण कुमार ने बताया कि विद्यालय में विधि व्यवस्था किसी कीमत पर बिगड़ने नहीं दी जाएगी. पूरे मामले की समीक्षा की जा रही है. जिला शिक्षा पदाधिकारी से जानकारी के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. विद्यालय में शांति भंग करने वालों पर विधि संबंध कार्रवाई होगी. उन्होंने कहा कि विद्यालय में यथावत स्थिति बरकरार रहेगी. शांति भंग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
*सचिव अपने पद के गरिमा को भूल गए हैं: प्रभारी प्राचार्य*
कतरास. डीएवी+2 के प्रभारी प्राचार्य अरविंद कुमार झा ने बताया कि विद्यालय कमेटी का विवाद न्यायालय में चल रहा है. ऐसे में निलंबन करने का उनका अधिकार नहीं है. सचिव अपने पद की गरिमा को भूल गए हैं.
प्राचार्य को निलंबन करना न्याय संगत नहीं: विजय कुमार झा
कतरास.डीएवी+2 उच्च विद्यालय प्रकरण को लेकर बियाडा के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार झा ने कहा कि वेतन मांगना शिक्षक के लिए गुनाह हो गया उन पर फर्जी आरोप लगाकर सस्पेंड कर दिया गया अब यह भी तय कर दिया जाना चाहिए कि क्या कमेटी सब नियम कानून को ऊपर है क्या जब दोनों समिति विचाराधीन है किस अधिकार से प्रिंसिपल को निलंबित किया गया. क्या ये न्यायालय से ऊपर समझते हैं अपने आप को शिक्षा के प्रति इनका कितना लगाव है या समर्पण है इससे पता चल जाता है शिक्षकों के प्रति इनके मन में कोई सम्मान नहीं है ये डीएवी की गरिमा को धूल धुसित करने में लगे हैं प्रशासन को इस पर संज्ञान लेना चाहिए.
आर्य समाज के संयुक्त टीम ने वेतन भुगतान का प्रस्ताव रखा
कतरास.डीएवी +2 उच्च विधालय प्रांगण मे विधालय प्रबंधकारिणी समिति सह आर्य समाज की संयुक्त टीम प्रधानाध्यापक एके. झा एवं शिक्षकों से मिले. पिछले 4 माह से वेतन भुगतान नहीं होने पर संयुक्त टीम के सदस्यों ने शिक्षकों के समक्ष नकद भुगतान का प्रस्ताव सहयोग के रुप मे रखा.
संयुक्त टीम में प्रभात मिश्रा, विनय सिंह, राजेन्द्र प्रसाद राजा,उमेश ऋषि,राजीव रंजन मिश्रा, नवदीप गुप्ता,धीरज तिवारी,गुड्डू ओझा,राजकुमार दुबे,नीरज सिंह आदि उपस्थित थे.















