

सतना/नागौद। नगर परिषद नागौद के वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद के रिक्त पद के निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है।इसी क्रम मे वार्ड 13 की मतदाता सूची का परीक्षण किया जाना है, किंतु रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा नगर परिषद के समस्त 15 वार्डो की मतदाता सूची का पुनरीक्षण कराया जा रहा है। रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा कार्यालयीन आदेश क्रमांक 01 दिनांक 13.04.26 जारी कर 15 बीएलओ को उक्त अवधि में केंद्र में उपस्थित रहने के लिए आदेशित किया गया है। इस बार आंगनवाड़ी सहायिकाओं तथा प्रयोगशाला सहायकों को भी बीएलओ के अधिकार प्रदान किए गए हैं।
उक्त स्थिति में वरिष्ठ समाजसेवी एवं सांसद प्रतिनिधि *अरुण कुमार सिंह* ने आग्रह किया है कि यदि नगर के किसी मतदाता को वर्तमान मतदाता सूची के संबंध में कोई आपत्ति या दावे प्रस्तुत करना है तो वह निश्चित स्थान पर निर्धारित समयावधि 17 अप्रैल से 25 अप्रैल के बीच संबंधित बीएलओ के पास अपनी आपत्ति और दावे प्रस्तुत कर सकता है, जिसका निराकरण रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा किया जावेगा।






